• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जल्द ही दुनिया को नए रूप में दिखाई देगी काशी : CM योगी

Writer D by Writer D
05/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के काशी से जुड़ाव के बाद काशी देश दुनिया के लिए एक नई नजीर बनती जा रही है।

श्री योगी ने रविवार को वाराणसी में हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय के चाणक्‍य भवन में आयोजित प्रबुद्ध सम्‍मेलन को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि काशी हमेशा से सनातन धर्म का केन्‍द्र रहा है। शिक्षक दिवस के अवसर पर बुद्धिजीवी समाज के साथ संवाद और इस क्षेत्र से जुड़े हुए विद्वानों का अभिनंदन करना उनके लिए सौभाग्‍य की बात है। शिक्षक दिवस पर 11 शिक्षक विभूतियों को सम्‍मान दे पाया।

उन्होने कहा काशी की आध्‍यात्मिकता और सांस्‍कृतिक परंपराओं पर हम सबको पहले से गौरव है, लेकिन भौतिक विकास के एक नए स्‍वरूप में काशी काफी आगे बढ़ गई है। जिन लोगों ने काशी के बौद्धिक स्‍वरूप को देखा है, वह भौतिक स्‍वरूप पर चर्चा नहीं करते हैं बल्कि काशी अपनी श्रद्धा और विश्‍वास की बदौलत आते हैं।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में यूपी के प्रति लोगों का नजरिया बदला है। यूपी का युवा जब रोजगार के लिए बाहर जाता था तो उसको बाहर का रास्‍ता दिखा दिया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। 2017 से पहले लोग यूपी को माफियाओं और गुंडों की वजह से पहचानते थे। चार सालों में यूपी से माफियाराज खत्‍म हुआ है। कानून व्‍यवस्‍था को मजबूत किया गया है। इससे देश व विदेशी कंपनियों ने यूपी में कदम रखा। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर किया गया। युवाओं को अब उनके ही शहर में रोजगार मिल रहा है।

उतर प्रदेश ने चार वर्ष में प्रधानमंत्री के विजन को सार्थक किया : योगी

उन्होने कहा “ प्रधानमंत्री ने मुझसे प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन कराने का कहा, हमने यहां टेंट सिटी बसाई। काशी विश्‍वनाथ और मां गंगा के आशीर्वाद से यहां अद्भुत प्रवासी दिवस का आयोजन किया गया। शासन की मंशा क्‍या है, ये उसकी नियति से पता चल जाता है। प्रयागराज कुंभ और प्रवासी भारतीय दिवस का अद्भुत आयोजन इसका गवाह है।”

श्री योगी ने कहा कि सबके योगदान से यूपी में माफियाराज ख्‍त्‍म हुआ है। देश के अंदर यूपी की कानून व्‍यवस्‍था को सबसे अच्‍छा माना जाता है। चार साल पहले यूपी में हर दिन दंगा होता था, उपद्रवी हावी थे। आज जो व्‍यापक परिवर्तन हुआ है,उसमें सबका योगदान है। सीएम ने कहा 2017 में सरकार आने के बाद हमने सोचा सरकारी नौकरी के अलावा भी रोजगार के अवसर उतपन्न होने चहिए। निवेश के रास्‍ते खोले गए। विदेश और देश की कंपनियों को यूपी में रोजगार लगाने के लिए सहूलियतें मुहैया कराई गई। नतीजा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश के अंदर यूपी आज 14 वें स्थान से दूसरे स्थान पर आ गया है।

उन्होने कहा “ हमारी आस्‍था के केन्‍द्र काशी और मथुरा लोग नहीं जाते थे। पीएम मोदी के आने बाद यहां चौतरफा विकास हुआ, आज यहां जाने के लिए होड़ लगी है। सदियों से अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर को लेकर समाधान नहीं हो पा रहा था। पीएम मोदी ने सारे इंद्रजाल को दरकिनार को मंदिर बनने का रास्‍ता साफ किया। इसी तरह काशी विश्‍वनाथ धाम जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, उससे काशी एक नए रूप में जल्‍दी दुनिया को दिखाई देगा। ”

सेवा सप्ताह के रूप में मनाए प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस : सीएम योगी

सीएम ने कहा कि 1916 में जब काशी मे गांधी जी आये तब उन्होंने कहा था यह कैसा हिंदू है, कितनी गंदगी है, जहां प्रसाद बिक रहा ,फूल बिक रहे थे वहां पर धूप मक्खियां लग रही थी। गांधी जी के नाम इस्‍तेमाल करके लोगों ने सत्‍ता हासिल की लेकिन गांधी जी की भावनाओं के अनुरूप काशी बन सकें ये कोशिश किसी ने नहीं की। पीएम मोदी ने काशी को नया स्‍वरूप देने का काम किया है।

Tags: up newsvaranasi newsYogi News
Previous Post

आजम खान को प्रताड़ित कर रही है योगी सरकार : अजीज कुरैशी

Next Post

जनता ने तय कर लिया है कि वह इस बार भाजपा का सफाया कर देगी : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

beard
Main Slider

हीरो जैसी बियर्ड की है चाहत, तो आजमाए ये नुस्खें

28/06/2026
forehead
ख़ास खबर

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Bad Luck
Main Slider

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Next Post
akhilesh yadav

जनता ने तय कर लिया है कि वह इस बार भाजपा का सफाया कर देगी : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Lipstick

एक्सपायर्ड लिपस्टिक को फेंके नहीं, ऐसे करें रियूज

28/01/2026
Fire

लखनऊ के बेस्ट बिरयानी रेस्टोरेंट में लगी आग, एक युवक की जिंदा जलकर मौत

09/12/2022
स्कूल यूनिफार्म सेक्टर School uniform sector

सबसे बड़े संकट के दौर से गुजर रहा है स्कूल यूनिफार्म सेक्टर : नवीन रस्तोगी

30/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version