• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता ने तय कर लिया है कि वह इस बार भाजपा का सफाया कर देगी : अखिलेश

Writer D by Writer D
05/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, भदोही, राजनीति
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार से किसान, नौजवान और शिक्षक समेत हर वर्ग परेशान है।

श्री यादव ने रविवार को कहा कि मुजफ्फरनगर में लाखों किसान भाजपा के खिलाफ हुंकार भर रहे हैं तो भदोही में शिक्षक, बुनकर, नौजवान बहुत बड़ी तादाद में एकत्र हैं। यह परिवर्तन की आवाजे हैं जो उठ रही है। भाजपा का सत्ता से बेदखली होना तय है। सपा की 2022 के चुनावों में बहुमत से जीत होगी। सरकार बनने पर किसानों- बुनकरों को बिजली की सुविधा मिलेगी और नौजवानों के रोजगार का इंतजाम होगा।

सपा अध्यक्ष ने भदोही में आयोजित समाजवादी शिक्षक सभा के सम्मेलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार से किसान-नौजवान-शिक्षक हर वर्ग नाराज हैं। कोरोना के समय सरकार ने जनता को अनाथ छोड़ दिया। लोगों को खुद दवा, आक्सीजन का इंतजाम करना पड़ा। अस्पतालों में बेड नहीं मिला। आक्सीजन की कमी से बड़ी संख्या में लोग मौत के मुंह में चले गये। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। कोरोना काल में जो हालत रही उससे देश का पूरी दुनिया में अपमान हुआ। कोरोना के समय समाजवादी सरकार में बनाये गये अस्पताल ही काम आए।

श्री यादव ने कहा कि आज किसानों का अधिकार छीना जा रहा है। नए कृषि कानून लागू होने के बाद किसानों की खेती छिन जाएगी और खेती खत्म हो जाएगी। भाजपा ने सरकार में आने पर किसानों की आय दुगना करने का वादा किया था लेकिन किसान की आय दुगनी होने की जगह कम हो गई। डीजल, पेट्रोल की कीमतें बढ़ गयी। मंहगाई दुगनी हो गयी। रसोईं गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ गये हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश में एक यूनिट नयी बिजली नहीं बनायी। लेकिन बिजली का बिल मंहगा हो गया। आम जनता को बढ़कर बिजली का बिल आता है।

आजम खान को प्रताड़ित कर रही है योगी सरकार : अजीज कुरैशी

उन्होने कहा कि इस सरकार ने विकास को रोक दिया है। मुख्यमंत्री ने केवल शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घाटन किया है। श्री योगी के अपने पूरे कार्यकाल में एक भी अस्पताल ऐसा नहीं है जिसका शिलान्यास और उद्घाटन दोनों किया हो।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्र की सम्पत्ति बेच रही है। सरकार की नीति ऐसी है, जिसके पास पैसा हो वह रेल, एयरपोर्ट, बीमा, बैंक, पोर्ट, सब खरीद सकता है। मंहगाई, बेरोजगारी बढ़ गयी है। लोगों की जेब में पैसा नहीं है।

उन्होने कहा कि जरूरत पर शिक्षकों की सरकार ने मदद नहीं की। उनकी मदद सिर्फ समाजवादी सरकार ने ही किया था। भदोही में कार्पेट मार्ट समाजवादी सरकार में बना। बुनकर आज सबसे ज्यादा परेशान है। हमने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटा था ताकि उनका भविष्य बेहतर बने।

श्री यादव ने कहा कि आज सब जान गए हैं कि भाजपा ने उन्हें धोखा दिया है। अपना कोई संकल्प भाजपा ने पूरा नहीं किया। 42 प्रतिशत वोट के दावेदारी करने वाले अब बंद कमरों में प्रबुद्ध सम्मेलन कर रहे हैं। भाजपा चुनाव हारने जा रही है। जनता ने तय कर लिया है कि वह इस बार भाजपा का सफाया कर देगी।

Tags: akhilesh yadavBhadohi newsup news
Previous Post

जल्द ही दुनिया को नए रूप में दिखाई देगी काशी : CM योगी

Next Post

अनिल देशमुख के खिलाफ जारी हुआ लुक आउट नोटिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Writer D

Writer D

Related Posts

aasan
Main Slider

आसन पर बैठकर पूजा करने का रहस्य

11/07/2026
vegetable raita
Main Slider

आज इन चीजों का बनाएं रायता, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद

11/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने शासन में तैनात अफसरों को बनाया नोडल अधिकारी

10/07/2026
CM Yogi
अयोध्या

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण

10/07/2026
keshav maurya
उत्तर प्रदेश

गाँवों का विकास ही प्रदेश और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव: केशव प्रसाद मौर्य

10/07/2026
Next Post
anil deshmukh

अनिल देशमुख के खिलाफ जारी हुआ लुक आउट नोटिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

यह भी पढ़ें

इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट की नई बादशाह! ओला बजाज को पछाड़कर बनी नंबर 1

इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में जबरदस्त मुकाबला! ओला बजाज को पछाड़कर ये बनी नंबर 1

01/12/2025
IIT-JEE Main

IIT-JEE  Mains के एग्जाम के लिए अब जरूरी नहीं 12वीं में 75% मार्क्स

20/01/2021
death of the inspector from a heart attack

UP Police भर्ती 2018 में चयन के मामले में राज्य सरकार से तीन सप्ताह में जवाब मांगा

01/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version