Main Sliderराष्ट्रीय

BJP सांसद के घर के बाहर बमों से हमला, राज्यपाल ने कानून व्यवस्था पर जताई चिंता

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर क्रूड बमों से हमला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर 24 परगना जिले में मौजूद अर्जुन सिंह के घर के बाहर तीन क्रूड बम फेंके गए।

घर के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच हुए इस हमले से कई सवाल भी खड़े होते हैं। सांसद के घर हुए इस हमले की बीजेपी ने निंदा की है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी हमले पर चिंता जताई है।

बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर क्रूड बमों से हमला किसने और क्यों किया, यह फिलहाल साफ नहीं है। जिस वक्त हमला हुआ तब अर्जुन सिंह घर पर नहीं थे, वह दिल्ली में थे। घर पर उनका परिवार मौजूद था। फिलहाल अर्जुन सिंह के घर के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने लिखा कि पश्चिम बंगाल में प्रचंड हिंसा कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम से हमला कानून एवं व्यवस्था के प्रति चिंता को बढ़ाता है। पुलिस इसपर सख्त एक्शन ले।

7.0 तीव्रता के भूकंप से थर्राया ये देश, घबराकर सड़कों पर आए लोग

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने इस हमले पर कहा कि यह लगातार हो रहा है। वे लोग अर्जुन को झुका नहीं पा रहे तो उनके परिवार को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। जब से अर्जुन पार्टी में आए हैं, तब से ऐसा हो रहा है। बता दें कि अर्जुन सिंह पहले ममता बनर्जी की TMC पार्टी में थे।

दार्जिलिंग से बीजेपी सांसद राजू बिस्ता ने इस मामले में NIA जांच की मांग उठाई है। उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल में पुलिस ने आंख मूंद रखी हैं और वह TMC के गुंडों पर कार्रवाई नहीं करती। इस मामले में NIA जांच की गुजारिश करता हूं।

Related Articles

Back to top button