• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्क्रीनिंग में साध्वी के बैग से मिली मानव खोपड़ी, एयरपोर्ट प्रबंधन के उड़े होश

Writer D by Writer D
08/09/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंदौर में एक ऐसा वाकया देखने को मिला जहां एयरपोर्ट प्रबंधन के होश उड़ गए। एयरपोर्ट पर मानव खोपड़ी और हड्डियां उज्जैन की एक साध्वी के बैग में मिले। बिना अनुमति के साध्वी दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने जा रही थीं। साध्वी से सीआईएसएफ और पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह साथी साधु की अस्थियां हरिद्वार विसर्जन के लिए ले जा रही हैं।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने मानव खोपड़ी और अस्थियां ले जाने से रोक दिया। साध्वी दूसरी फ्लाइट से दिल्ली चली गईं। बाद में दूसरे साधु सड़क मार्ग से अस्थियां और खोपड़ी हरिद्वार ले गए।

घटना सोमवार सुबह की है। विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट इंदौर से 8.30 बजे वापस दिल्ली जाने वाली थी। यहां सुबह फ्लाइट से जाने के लिए उज्जैन निवासी साध्वी योगमाता सचदेवा सुबह एयरपोर्ट पहुंचीं. उनके बैग की स्क्रीनिंग की गई तो अधिकारियों को उसमें कुछ संदेहजनक नजर आया। इस पर उनका बैग खुलवाया गया।

बैग खोलने पर उसमें एक मानव खोपड़ी और हडि्डयां मिलीं। यह देख स्टाफ चौंक गया। तुरंत एयरपोर्ट और सीआईएसएफ के अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

दोस्तों के साथ मिलकर किया चाचा का अपहरण, फिर हाथ-पैर बांधकर जंगल में फेंका

एयरपोर्ट थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि साध्वी अपने गुरू की अस्थ‍ियां विसर्जन के लिए ले जा रही थीं। पुलिस मौके पर पहुंची और साध्वी से पूछताछ की। साध्वी ने कहा कि कोरोना से उसके साथी साधु की मौत हो गई थी। यह हड्डियां और खोपड़ी हरिद्वार में विसर्जन के लिए लेकर जा रही हैं। साधुओं ने कोरोना में हुए एक साथी का मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाया। साध्वी ने बताया कि उन्हीं की अस्थियां ले जा रहे हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाने के बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया। अस्थियां सड़क मार्ग से हरिद्वार ले जाई गईं।

एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रोबोध चंद शर्मा ने कहा कि अधिकारियों का कहना है कि आमतौर पर यदि कोई व्यक्ति अस्थियां या इस प्रकार की कोई वस्तु लेकर जाता है तो उससे पहले उसे एयरपोर्ट प्रबंधन को सूचना देनी होती है। वह हैंड बैग में अस्थियां ले जा सकता है जबकि साध्वी के पास यह मेन चेक-इन लगेज बैग के अंदर मिली। साध्वी ने किसी परिचित को एयरपोर्ट पर बुलवाया और अस्थियां उन्हें दीं लेकिन तब तक फ्लाइट के लिए वे लेट हो चुकी थीं। एयरलाइंस ने उन्हें रात की फ्लाइट का टिकट दिया। इसके बाद वे रात की दिल्ली जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट से रवाना हुईं।

Previous Post

दोस्तों के साथ मिलकर किया चाचा का अपहरण, फिर हाथ-पैर बांधकर जंगल में फेंका

Next Post

प्राईवेट स्कूलों को अब देनी होगी RTI की सूचना, जवाब नहीं दिया तो रद्द होगी मान्यता

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Next Post
coronavirus school opening

प्राईवेट स्कूलों को अब देनी होगी RTI की सूचना, जवाब नहीं दिया तो रद्द होगी मान्यता

यह भी पढ़ें

nursing

केरल से बड़ा नर्सिंग हब बनेगा यूपी, विदेशों में भी प्रदेश की नर्सों का होगा बोलबाला

12/05/2022
राहुल गांधी Rahul Gandhi

ट्रैक्टर रैली पर मोदी सरकार शर्मिंदा, 60 किसानों की शहादत पर नहीं : राहुल गांधी

13/01/2021
Mission Rojgar

श्रम विभाग ने समय से पहले पूरा किया रोजगार का लक्ष्य

13/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version