• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

7.50 लाख दीपों से रामनगरी का श्रंगार करेंगे पीएम मोदी

Writer D by Writer D
09/09/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर
0
deepotsav

deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस बार के दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है। प्रशासनिक हलके में भी माना जा रहा है कि राम मंदिर के भूमि पूजन के दौरान प्रधानमंत्री के हाथों प्रस्तावित हजारों करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण का कार्य दीपोत्सव में हो सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीपोत्सव में शामिल होने की संभावना से अयोध्या में खुशी की लहर है। संत समाज ने भी मोदी से दीपोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है। वहीं, इस बार तमाम राजनीतिक एवं फिल्मी हस्तियां भी दीपोत्सव में शामिल होकर भव्यता बढ़ाएंगी तो 7.50 लाख दीप जलाने का नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाने की तैयारी है।

योगी सरकार ने 2017 में अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज किया था। तब से हर साल दीपोत्सव की भव्यता बढ़ती गई। अब योगी सरकार के पांच साल पूरे होने जा रहे हैं, अगले वर्ष विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में योगी सरकार के पांचवें दीपोत्सव को अलौकिक व ऐतिहासिक बनाने पर मंथन हो रहा है। साथ ही राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी भी दीपोत्सव के जरिए बयां हो, कुछ ऐसी योजना है।

यूपी सरकार का फैसला : गणेश चतुर्थी के सार्वजनिक आयोजनों पर लगी रोक

इसी को लेकर यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि योगी सरकार के पांचवें दीपोत्सव के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो सकते हैं। पिछली बार नरेंद्र मोदी 05 अगस्त 2020 को राममंदिर के निर्माण का कार्य शुरू कराने के लिए अयोध्या आए थे। तब भी यह अटकलें थी वे अयोध्या को हजारों करोड़ की सौगात दे सकते हैं, लेकिन उनकी वह यात्रा पूरी तरह से धार्मिक रही।

अब यदि दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आते हैं तो रामनगरी को करोड़ों की योजनाओं की सौगात मिलनी तय है। पीएम के आगमन को लेकर अभी कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है, फिर भी जिस तरह भूमिपूजन में अयोध्या सजी-धजी थी कुछ उसी तरह एक बार फिर से रामनगरी में त्रेतायुग को जीवंत करने की तैयारी चल रही है।

Tags: ayodhya newsdeepotsav 2021Latest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindinarendra modiUttar Pradesh News
Previous Post

कड़ाहे में खौलते पानी में बैठा बच्चा, लोग मान रहे “प्रह्लाद” का अवतार

Next Post

एडिडास ने लॉन्च किया डिजिटल स्टोर, अब एडिडास की वेबसाइट से खरीद पाएंगे शूज

Writer D

Writer D

Related Posts

vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post
adidas

एडिडास ने लॉन्च किया डिजिटल स्टोर, अब एडिडास की वेबसाइट से खरीद पाएंगे शूज

यह भी पढ़ें

Board Exams

CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड की बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू, नोट कर लें ये महत्वपूर्ण गाइडलाइन्स

14/02/2024
Night serum

घर पर बनाए स्किन ग्लोइंग नाइट सीरम

10/01/2025
arrested

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अवैध स्मैक व तमंचा बरामद

18/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version