• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामलीला में लगेगा फिल्मी तड़का, सीता के रोल में भाग्यश्री, रावण होंगे शाहबाज खान

Writer D by Writer D
10/09/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस बार फिल्मी सितारों से सजी रामलीला होगी अयोध्या में। इसका आयोजन 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक होगा। यह दूसरी बार है फिल्मी हस्तियां रामलीला में विभिन्न पात्र में दिखेंगी।

हालांकि इस वर्ष भी करोना काल को देखते हुए दर्शकों को शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पिछले वर्ष 16 करोड़ दर्शकों ने वर्चुअली तौर पर रामलीला देखी थी। यह एक विश्व रिकार्ड बना था। इस बार फिर वर्चुअली तौर पर ही रामलीला की प्रस्तुति आम आदमियों के लिए होगी। लोग घर बैठे सोशल मीडिया और सैटेलाइट चैनलों के माध्यम से फिल्मी सितारों से सजी रामलीला का आनंद लेंगे।

फिल्मी सितारे 6 अक्टूबर से अयोध्या में जुटेंगे। ये लोग रामलीला में विभिन्न पात्रों की भूमिका अदा करेंगे। इस बार ‘मैंने प्यार किया’ फेम अदाकारा भाग्यश्री माता सीता के रोल में नजर आएंगी। रामलीला में शाहबाज खान 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मौजूद रहेंगे और रामायण के विभिन्न पात्रों का अभिनय प्रस्तुत करेंगे। इसी तरह राजेश पुरी और अवतार गिल 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक, भोजपुरी फिल्म स्टार और गोरखपुर के सांसद रवि किशन 8 अक्टूबर को, राकेश बेदी 8 से 10 अक्टूबर तक, रजा मुराद 14 अक्टूबर को, बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और विलेन शक्ति कपूर 14 अक्टूबर को और दारा सिंह के पुत्र विंदू दारा सिंह 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक अयोध्या की रामलीला में अभिनय करेंगे।

अयोध्या की रामलीला के डायरेक्टर बॉबी मलिक ने बताया कि फिल्मी हस्तियां एक बार फिर अयोध्या की रामलीला में अभिनय प्रस्तुत करेंगी, जिसमें प्रमुख रूप से भगवान राम की भूमिका राहुल गुर्जर निभाएंगे, जबकि माता सीता के रोल में मशहूर फिल्म स्टार भाग्यश्री नजर आएंगी। शक्ति कपूर अहिरावण का रोल करेंगे, भोजपुरी गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी अहिरावण की भूमिका में नजर आएंगे। गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन परशुराम के रूप में दिखेंगे। विष्णु और विभीषण की भूमिका में अवतार गिल नजर आएंगे। राकेश बेदी रामलीला के कई पात्रों के रोल में होंगे। फिल्म अभिनेता शाहबाज खान इस बार भी वह रावण के किरदार में नजर आएंगे।

रावण का रोल कर रहे अभिनेता शाहबाज खान ने बताया कि इस बार की रामलीला की प्रस्तुति 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक होगी। शाम 7:00 बजे से 10:00 बजे तक इसका प्रसारण किया जाएगा। पिछले वर्ष 16 करोड़ लोगों ने अयोध्या की रामलीला सोशल मीडिया और टीवी चैनलों के माध्यम से देखी थी। इस वर्ष भी हमें उम्मीद है कि हमें बेहतर प्यार मिलेगा।

Tags: Ayodhya ki Ramleelaayodhya newsup news
Previous Post

पांच करोड़ के गांजे के साथ पांच तस्करों को STF ने किया गिरफ्तार

Next Post

CM योगी की पहल से लौटेगी ‘बिटिया’ की आंखों की रोशनी, पिता रमाशंकर ने जताया आभार

Writer D

Writer D

Related Posts

Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Next Post

CM योगी की पहल से लौटेगी 'बिटिया' की आंखों की रोशनी, पिता रमाशंकर ने जताया आभार

यह भी पढ़ें

KKR-RCB match postponed, bio-bubble could not remove corona threat

KKR-RCB का मैच टला, बायो-बबल भी नहीं रोक सका कोरोना का खतरा

03/05/2021
massive fire

बीजेपी नेता के घर धमाकों से हड़कंप, आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी

13/02/2026
UCC

उत्तराखंड बन सकता है UCC लागू करने वाला पहला राज्य, अमित शाह से मिले सीएम धामी

04/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version