• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में इन चीजों को होना माना जाता है अशुभ, आपको बना सकती है कंगाल

Writer D by Writer D
12/09/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख समृद्धि रहे। खुशियों से घर का आंगन खिला रहे। इसके लिए लोग तमाम उपाय भी करते हैं, लेकिन कई छोटी-छोटी ऐसी चीजे हैं, जिनसे लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं और आर्थिक हांनि होने लगती है। घर की ऐसी चीजें जो टूटी-फूटी और बेकार होती हैं, वे स्टोर में पड़ी रहती हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में इन वस्तुओं का टूटी-फूटी अवस्था में होना अशुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि टूटी-फूटी और बेकार अवस्था में पड़ी इन चीजों की वजह से परिवार के सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए इन चीजों को तुरंत ही घर से बाहर कर दें।

टूटा हुआ शीशा:

घर में कभी भी टूटा हुआ शीशा नहीं होना चाहिए। ये बेहद ही अशुभ माना जाता है और आर्थिक हांनि का बड़ा कारण होता है। इसकी वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा रहती है। परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।

टूटा हुआ पलंग:

कहते हैं कि घर में यदि प्रेम और शांति है, तो उसके घर में लक्ष्मी जी का वास होता है, लेकिन टूटा हुआ पलंग वैवाहिक जीवन में मुश्किलें पैदा करता है। घर में कभी शांति नहीं रहती है। इस वजह से लक्ष्मी भी भी रूठी रहती हैं. इसलिए घर में टूटा हुआ पलंग नहीं रखना चाहिए।

सुबह उठकर इन उपायों को करने से नहीं होगी आर्थिक तंगी

टूटी हुईं तस्वीरें:

घर की शोभा को बढ़ाने के लिए अक्सर घर में सुंदर तस्वीरें लगाते हैं, लेकिन जब ये टूट जाती हैं, तो भी इन्हें दीवारों से नही हटाते हैं. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि घर में यदि टूटी हुई तस्वीरें हैं, तो वास्तु दोष होता है।

टूटे हुए बर्तन:

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटे और बेकार बर्तन भी बेहद अशुभ हैं। भले ही इन टूटे बर्तनों का आप इस्तेमाल ही क्यों न कर रहे हों। घर में टूटे बर्तनों को नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है और वास्तु दोष होता है।

खराब घड़ी:

खराब घड़ी को भी कभी घर में नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि बंद या खराब घड़ी रखने से घर-परिवार की उन्नति रुक जाती है। घर में दरिद्रता आती है और कार्यों को पूरा होने में भी बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

टूटा हुआ दरवाजा:

घर का मुख्य गेट या अन्य गेटों का कुछ हिस्सा टूटा है, तो उसे तुरंत सही करा लें। दरवाजे में टूट-फूट को शास्त्रों में अशुभ माना गया है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि टूटे हुए गेट से घर में निगेटिव ऊर्जा आती है।

फर्नीचर का रखें ध्यान:

घर का फर्नीचर भी टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए। यदि घर फर्नीचर टूटा हुआ है, तो वास्तु दोष उत्पन्न होता है, जिससे घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Tags: Vastu Tips
Previous Post

पंजशीर में तालिबान की क्रूरता, दिनदहाड़े युवक को सड़क पर गोलियों से भूना

Next Post

शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Summer
फैशन/शैली

बिजली जाने के बाद भी नहीं लगेगी गर्मी

08/06/2026
Main Slider

एमटी मैरीवेक्स’ जहाज में लगी आग, सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित

08/06/2026
Cyber Fraud
Main Slider

लखनऊ में महिला दरोगा का मोबाइल हैक, दो बैंक खातों से उड़ाए 1.64 लाख रुपये

08/06/2026
Encounter
Main Slider

UP पुलिस का 24 घंटे में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी ढेर

08/06/2026
Jahangir Khan
Main Slider

TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार, STF ने भागने की कोशिश की नाकाम

08/06/2026
Next Post

शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Horoscope

3 जनवरी राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन का भाग्य

03/01/2024
Maha Kumbh

साधु-संत बोलेः सनातन का गर्व हैं सीएम योगी, महाकुम्भ में अभूतपूर्व व्यवस्था के लिए दिया धन्यवाद

12/02/2025
Rajnath Singh

अटल जी का जीवन और विचारधारा पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत है- रक्षा मंत्री

24/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version