• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

WHO से इसी हफ्ते मिल सकती है भारत की स्वदेशी वैक्सीन ‘कोवाक्सिन’ को मंजूरी

Writer D by Writer D
13/09/2021
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
Covaxine

Covaxine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विश्व स्वास्थ्य संगठन इसी हफ्ते भारत में तैयार हुई कोवाक्सिन को मंजूरी दे सकता है। अब भारत में जो वैक्सीन इस्तेमाल हो रही हैं, उनमें कोविशील्ड, स्पूतनिक को तो डब्ल्यूएचओ की मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन परीक्षण नतीजों से जुड़े डेटा के देर से प्रकाशित होने की वजह से अब तक कोवाक्सिन को संगठन से मंजूरी नहीं मिल पाई थी।

गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले महीने ही कहा था कि भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन को आपातकालीन मंजूरी देने पर सितंबर अंत तक फैसला लिया जा सकता है। इस टीके को अभी तक किसी पश्चिमी देश की नियामक संस्था से भी मंजूरी नहीं मिली है।

कुछ दिनों पहले ही भारत में बने इस टीके पर कुछ अध्ययन प्रकाशित हुए थे। हालांकि, भारत के किसी अनुसंधानकर्ता ने टीके पर कोई उन्नत शोध प्रकाशित नहीं किया था।

जानिए कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, पितरों को कैसे मिलता है श्राद्ध

जिसके चलते इसे डब्ल्यूएचओ से मंजूरी मिलने में देर हो गई। हालांकि, भारत में इस टीके को कोविशील्ड के साथ टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत से ही इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह टीका 78 प्रतिशत तक प्रभावी है।

बता दें कि भारत बायोटेक ने जुलाई की शुरुआत में बताया था कि उसने अपने कोविड-19 टीके कोवैक्सीन के आपात उपयोग के लिए सभी जरूरी दस्तावेज विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को सौंप दिए हैं। कंपनी ने वैक्सीन को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद भी जताई थी।

कोवाक्सिन को डब्ल्यूएचओ से आपातकालीन उपयोग सूचीबद्धता (ईयूएल) प्रक्रिया के तहत मंजूरी मिलेगी, जिसके बाद इसे दुनियाभर में मान्यता मिल जाएगी।

Tags: covaxinCovaxin vaccineWHO
Previous Post

जानिए कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, पितरों को कैसे मिलता है श्राद्ध

Next Post

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए किया रुद्राभिषेक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीमांत क्षेत्रों तक आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: CM धामी

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
उत्तराखंड

CM धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

25/10/2026
Next Post

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए किया रुद्राभिषेक

यह भी पढ़ें

hanuman beniwal

सांसद हनुमान बेनीवाल लोकसभा में कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, तो जयपुर में निगेटिव, पूछा -कौन सही?

14/09/2020

बाराबंकी केस : नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

17/10/2020

इंडिगो एयरलाइन की दो सप्ताह के लिए निलंबित होगी उड़ान : DGCA

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version