• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
14/09/2021
in Business, Main Slider
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सप्ताह का दूसरा कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार के लिए मजबूती वाला बनता नजर आ रहा है। आज भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की। बीच में मामूली बिकवाली के कारण बाजार को हल्का झटका भी लगा। लेकिन शेयर बाजार में न केवल तेजी बरकरार रही, बल्कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड भी कायम कर लिया।

बॉंम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 304.86 अंक की मजबूती के साथ 58 हजार,482.62 अंक के स्तर पर खुला। हालांकि कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में तेज बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण सेंसेक्स 58 हजार,327.22 अंक के स्तर पर पहुंच गया। बिकवाली के झटके के बाद इस स्तर पर हुई खरीदारी ने सेंसेक्स को अगले 15 मिनट में ही 58 हजार,449.03 अंक के स्तर पर पहुंचा दिया, जहां मुनाफा वसूली के चक्कर में तेज बिकवाली होने लगी। इसके कारण सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स दोबारा गिरकर 58 हजार,335.59 अंक के स्तर तक पहुंच गया। गिरावट का ये दौर भी अधिक देर तक नहीं रहा और एक बार फिर खरीदारी के समर्थन से शेयर बाजार ने ऊपर चढ़ना शुरु कर दिया। इस कारण सुबह 11 बजे ये सूचकांक 232.74 अंक की मजबूती के साथ 58 हजार,410.50 अंत के स्तर पर पहुंच कर कारोबार कर रहा था।

पेट्रोल-डीजल के दामों नहीं हुआ कोई बदलाव, जान ले अपने शहर के रेट

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 65.05 अंक की मजबूती के साथ 17 हजार,420.35 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती बिकवाली के दबाव में निफ्टी लुढ़ककर 17 हजार,395.70 अंक के स्तर पर पहुंच गया, लेकिन इसके बाद लिवालों की खरीदारी के समर्थन से निफ्टी ने तेज छलांग लगाई और 83.25 अंक की बढ़त के साथ 17 हजार,438.55 अंक के नए ऑल टाइम हाई के लेवल पर आ गया। हालांकि रिकॉर्ड बनाने के बाद शेयर बाजार इस ऊंचाई पर टिक नहीं सका। बाजार में जितनी तेजी से लिवाली हुई, कमोबेश उतनी ही तेजी से बिकवाली भी हुई। इसके कारण निफ्टी एक बार फिर गिरकर 17 हजार,389.10 अंक के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में लगातार खरीद बिक्री का ये दौर जारी है, जिसके कारण निफ्टी सुबह 11 बजे 70.90 अंक की मजबूती के साथ 17 हजार,426.20 अंक के स्तर पर पहुंच कर कारोबार कर रहा था।

41 जंगल में रहा ‘रियल टार्जन’, इंसानों के बीच मात्र आठ महीने में ही हो गई मौत

अभी तक के कारोबार में शेयर बाजार में चौतरफा लिवाली होती नजर आ रही है। मीडिया सेक्टर 8.17 फीसदी, की जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि ऑटो सेक्टर में भी 1.07 फीसदी की अच्छी मजबूती नजर आ रही है। इसके अलावा आईटी सेक्टर, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक और रियल्टी सेक्टर में 0.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी बनी हुई है।

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 24 शेयर अभी तक के कारोबार में बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं छह शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में अभी तक कुल दो हजार ,099 शेयरों में कारोबार हुआ है। इनमें से एक हजार,516 शेयर मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, वहीं 503 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जबकि 80 शेयरों के दाम में अभी तक कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 127.31 अंक की कमजोरी के साथ 58 हजार,177.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 13.95 अंक की मंदी के साथ 17 हजार,355.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 58 हजार,576.68 अंक के स्तर पर खुला था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 0.37 फीसदी की मजबूती के साथ 63 अंक उछलकर 17 हजार,417.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbizbombay stock exchangeBSE NSE SensexBusinessBusiness biz business hindi newsbusiness news on shares and dividendsindian stockLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsniftynse indianse livesensex today indiaShare Marketshare market in hindiShare Market Liveshare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsStock Market Livestock market news nse niftystock market news today
Previous Post

बरसाना में हुआ राधारानी का जन्मोत्सव, वैदिक मंत्रों के बीच हुआ अभिषेक

Next Post

PM मोदी ने राजा महेंद्र सिंह यूनिवर्सिटी का किया शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
Next Post

PM मोदी ने राजा महेंद्र सिंह यूनिवर्सिटी का किया शिलान्यास

यह भी पढ़ें

Gram Panchayat

278 करोड़ से ग्राम पंचायतों में डिजिटल वर्कफोर्स व रिसोर्स-लर्निंग सेंटर तैयार करेगी योगी सरकार

25/05/2025
car bomb blast

मुरादाबाद : मदरसा परिसर में जोरदार विस्फोट, घायल दिल्ली रेफर

27/09/2020
secret cave

इस जिले के खाण्ड़व वन में स्थित है महाभारत कालीन की गुफा का रहस्य

14/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version