• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर एक बार फिर हुआ बम से हमला

Writer D by Writer D
14/09/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, पश्चिम बंगाल, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर एक बार फिर से बमबारी की गई। इससे पहले आठ सितंबर को भी उनके घर पर बम फेंके गए थे।  सोमवार को ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उस घटना की जांच की थी और उसके अगले ही दिन एक बार फिर से हमला किया गया है। भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसके पाले गए गुंडों ने ही यह किया है।

हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज किया है और उल्टे भाजपा सांसद पर ही आरोप लगा दिया है। तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सांसद ने खुद ही अपने घर पर हमला कराया है ताकि राजनीतिक तौर पर  पब्लिसिटी मिल सके।

इस घटना के बाद अर्जुन सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज मेरे घर के बाहर दूसरी बार बमबारी की गई है। पश्चिम बंगाल सरकार एनआईए को चुनौती दे रही है। डर का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। एनआईए को जांच करनी चाहिए कि ऐसे विस्फोटक कहां से लाए जा रहे हैं। मैंने प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

इस देश में पहुंचा डेल्टा वेरिएंट, पूरा शहर हुआ सील

सूत्रों के अनुसार बदमाश आज सुबह नौ बजे अर्जुन सिंह के घर के पीछे बम फेंक कर फरार हो गए। इस मामले में हत्या का प्रयास, संगठित अपराध व विस्फोटक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम बमबारी की घटना की जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंच गई है और घर के आसपास की छानबीन कर रही है। बता दें कि इससे पहले आठ सितंबर को हुए बम धमाके की की जांच एनआईए को सौंपी गई है। एनआईए की जांच से इस मामले पर नए खुलासे हो सकते हैं।  इसे लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे।

अर्जुन सिंह 17 वीं लोकसभा में पश्चिम बंगाल के बैरकपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इससे पहले, सिंह ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में 2001 से लगातार चार बार भाटपारा विधानसभा सीट भी जीती थी। उन्हें 1 जून 2020 को भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Tags: Arjun SinghBengal NewsNational news
Previous Post

इस देश में पहुंचा डेल्टा वेरिएंट, पूरा शहर हुआ सील

Next Post

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में चीनी मिल में ईथेनॉल प्लांट की स्थापना के संबंध में बैठक

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapal Kriya
Main Slider

अंतिम संस्कार के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ

03/02/2026
Tomato Garlic Chutney
Main Slider

किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परफेक्ट ये चटनी

03/02/2026
face cleanser
फैशन/शैली

इस चीज के इस्तेमाल से बनी रहेंगी फेस की चमक

03/02/2026
salt
Main Slider

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

03/02/2026
Neem
धर्म

इन पत्तियों से दूर होगी जीवन से कंगाली, खुशियों का होगा आगमन

03/02/2026
Next Post

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में चीनी मिल में ईथेनॉल प्लांट की स्थापना के संबंध में बैठक

यह भी पढ़ें

Atiq Murder

अतीक-अशरफ के हत्यारोपियों की न्यायिक हिरासत और 11 दिन बढ़ी

04/07/2023

माँ का आशीर्वाद लेकर अवधपुरी पहुंचे योगी

06/05/2022
suicide

अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला

24/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version