• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खो-खो खिलाड़ी की हत्या के मामले में खुलासा, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Writer D by Writer D
15/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिजनौर जिले में 10 सितंबर को हुई 24 वर्षीय खो खो खिलाड़ी की हत्या के मामले का खुलासा करने का दावा करते हुए पुलिस ने मंगलवार को रेलवे के एक पल्लेदार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने आज पत्रकारों को बताया कि रेलवे स्टेशन के करीब सर्वाेदय कॉलोनी की रहने वाली खो खो की इंटर यूनिवर्सिटी खिलाड़ी बबली (24) की 10 सितंबर को हत्या कर दी गयी थी।।

उन्होंने बताया कि घटना के दिन बबली दोपहर करीब दो बजे रेलवे स्टेशन के निकट रखे स्लीपर्स के चट्टे के बीच से मोबाइल फोन पर अपने मित्र से बात करते हुए घर जा रही थी। उसी दौरान बबली के मित्र ने फोन पर उसकी चीख सुनी जिसमें वह कह रही थी कि अंकल मैं मर जाऊंगी, मुझे छोड़ दो।

अधिकारी ने बताया कि बबली के मित्र ने इसकी सूचना खिलाड़ी के पड़ोसी को दी और उसे तलाश करने को भेजा। पड़ोसी को स्लीपर्स के बीच बबली का शव मिला, उसका मोबाइल फोन वहां नहीं मिला।

पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि बबली के फोन की लोकेशन पास के आदमपुर गांव में मिली। उन्होंने बताया कि भौतिक, इलेक्ट्रॉनिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने देर रात करीब ढाई बजे संदिग्ध पल्लेदार आदमपुर निवासी शहजाद उर्फ खादिम को हिरासत में लिया। उ

न्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान खादिम ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह गांजा और चरस का नशा करता है। उसे पता था कि बबली रेलवे स्लीपर्स के बीच आती-जाती थी। अधिकारी ने बताया कि 10 सितंबर को खादिम के पास कोई काम नहीं था। उसने नशा किया और बबली का इंतजार करने लगा। बबली के वहां पहुंचने पर आरोपी ने उसे स्लीपर्स के बीच खाली जगह में घसीटा, लेकिन उसके विरोध करने और शोर मचाने पर रस्सी और दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को घटना स्थल से शर्ट के दो बटन और एक चप्पल मिली थी। पुलिस ने खादिम को गिरफ्तार करने के बाद उसके आवास से उसकी शर्ट, एक चप्पल और रस्सी बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पहले दर्ज प्राथमिकी में बलात्कार के प्रयास की धारा भी जोड़ दी है।

सिंह ने कहा कि पुलिस खादिम को स्थानीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए उसे पुलिस हिरासत में देने की मांग करेगी।

Tags: crime newsmerrut newsup news
Previous Post

662 पदों के लिए सहायक लेखाकार परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न

Next Post

बालू से भरे डंपर ने छात्रा को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Nitin Naveen and CM Dhami had a direct dialogue with the youth
Main Slider

युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

10/09/2026
Main Slider

सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है : मुख्यमंत्री

10/09/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को जनसंकल्प बनाएगा अभियान: मुख्यमंत्री योगी

10/09/2026
Brijlal
उत्तर प्रदेश

अखिलेश रोज गढ़ते हैं फर्जी नैरेटिव, बंधुराष्ट्र के लिए राष्ट्र प्रथम जरूरी- बृजलाल

10/09/2026
A big tribute to the legacy of Neeb Karori Baba
उत्तर प्रदेश

महासमाधि दिवस पर यूपी पर्यटन की बड़ी पहल, नीब करोरी बाबा के नाम से बना नया आध्यात्मिक सर्किट

10/09/2026
Next Post

बालू से भरे डंपर ने छात्रा को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

बिहार चुनाव

बिहार की 71 विधानसभा सीटों पर शाम 3 बजे तक 46.29 फीसदी मतदान

28/10/2020
Dhannipur mosque

धन्नीपुर मस्जिद के लिए दान देने वालों को टैक्स में मिलेगी छूट

29/05/2021
Laxmmi Bomb Film

OTT के साथ थिएटर्स में भी रिलीज होगी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब

01/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version