• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुजरात भाजपा में मचा जबरदस्त घमासान, टला आज का शपथ ग्रहण समारोह 

Writer D by Writer D
15/09/2021
in Main Slider, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुजरात में भाजपार में मचा घमासान काफी बढ़ गया है, जिसके चलते आज बुधवार को होने वाला नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण भी टाल दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, जो बैनर लगाए गए थे उनको फाड़कर उतार दिया गया। गुजरात के नए सीएम भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण पहले ही हो चुका है। आज उनके मंत्रिमंडल का शपथग्रहण होना था। अब गुरुवार को 1.30 बजे शपथ ग्रहण होगा।

जानकारी के मुताबिक, मंत्री मंडल में बड़े पैमाने पर फेरबदल की बात सामने आई थी, जिसपर विवाद हो गया। भूपेंद्र पटेल करीब 90 फीसदी मंत्रियों को बदलना चाहते थे। ऐसे में 2-3 चेहरे ही रिपीट होते, मतलब जिनको दोबारा मंत्री बनाया जाता। मंत्री पद से हाथ होने की आशंका के बीच कुछ बीजेपी विधायक पूर्व सीएम विजय रुपाणी के घर जाकर उनसे मिले भी थे।

जानकारी के मुताबिक, भूपेंद्र पटेल सरकार की नई कैबिनेट में 21 से 22 मंत्रियों को बुधवार को मंत्री पद की शपथ दिलाई जानी थी। मंत्रिमंडल में नए चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी और महिलाओं की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में कई पुराने और दिग्गज नेताओं की कैबिनेट से छुट्टी भी होगी। जातीय समीकरण को बिठाने के साथ साफ-सुथरी छवि के नेताओं को मंत्रिमंडल में खास तवज्जो दिए जाने की रणनीति है।

6 राज्यों में थी 15 सीरियल ब्लास्ट की तैयारी, अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन भी आया सामने

मंत्रिमंडल में बदलाव से पहले ही कुछ विधायक पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के आवास पर पहुंच गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, ईश्वर पटेल, ईश्वर परमार, बचु खाबड़, वासण आहीर, योगेश पटेल पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के आवास पर पहुंचे थे। माना जा रहा है की मंत्री ना बनाए जाने की वजह से नाराज विधायक उनसे मिलने पहुंचे।

विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद बीजेपी के दिग्गज नेता नितिन पटेल, भूपेंद्र सिंह चुडास्मा, आरसी फाल्दू और कौशिक पटेल के सियासी भविष्य को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। भूपेंद्र पटेल के सीएम बनने से डिप्टी सीएम नितिन पटेल की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि भूपेंद्र पटेल और नितिन पटेल दोनों पाटीदार समुदाय से हैं। सीएम और डिप्टी सीएम दोनों ही पद पर एक ही समाज को देने की संभावना कम है।

Tags: gujarat bjpgujrat newsoth ceremony
Previous Post

6 राज्यों में थी 15 सीरियल ब्लास्ट की तैयारी, अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन भी आया सामने

Next Post

पीएम मोदी ने भेजे हैं पैसे, नहीं लौटाऊंगा…., जानिए पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

छत्तीसगढ़

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय

12/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद के बेटे नहीं बेटी संभालेंगी BSP का मिशन

12/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

12/09/2026
Main Slider

ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े यूपी के रिश्ते, ₹47,484 करोड़ का निर्यात

12/09/2026
Main Slider

पीएम मोदी के साथ सत्ता की वंश परंपरा थी न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान : मुख्यमंत्री योगी

12/09/2026
Next Post

पीएम मोदी ने भेजे हैं पैसे, नहीं लौटाऊंगा...., जानिए पूरा मामला

यह भी पढ़ें

देश में कोरोना के 80 हजार नए संक्रमित, 86 हजार से अधिक ने जीती कोरोना से जंग

30/09/2020
HSRP

हाई सेक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए 4 महीने करना होगा इंतजार

19/12/2020

बाढ़ पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : योगी

03/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version