• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पितृ पक्ष पर लगाएं ये पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

Writer D by Writer D
10/09/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
pitru paksha

pitru paksha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष ( Pitru Paksha) को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इन दिनों में पूर्वजों और पितरों की आत्मा की तृप्ति के लिए श्राद्ध कर्म एवं पिंड दान किया जाता है। जिससे पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं.

कहा जाता है कि पितरों के आशीर्वाद से घर-परिवार में सुख-संपन्नता, धन-दौलत और मान-सम्मान की वृद्धि होती है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार पितरों को प्रसन्न करने के लिए एक काम और भी किया जा सकता है और वो है पितृ पक्ष ( Pitru Paksha) के दिनों में पौधारोपण करना। पितृ पक्ष ( Pitru Paksha) में पितर की श्राद्ध तिथि के दिन कुछ खास पौधे रोपने से पितर प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। आइये जानते हैं उन पौधों के बारे में जिनको पितृ पक्ष के दिनों में रोपा जा सकता है।

पीपल का पेड़

कहा जाता है कि अपने पितर की श्राद्ध तिथि के दिन पीपल का पौधा रोपने से उनका आशीर्वाद मिलता है। माना जाता है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। जिसकी वजह से इस पेड़ को देव वृक्ष भी कहा जाता है। इसके साथ ही ये भी माना जाता है कि पीपल के पेड़ पर पितरों का वास भी होता है। इसी वजह से मरणोपरांत कर्म कांड के दौरान जो खाना मृतक व्यक्ति के लिए निकाला जाता है उसको पीपल के पेड़ के नीचे भी रखा जाता है।

मान्यता है कि पीपल के पेड़ पर रहने वाले पितर इन पेड़ों से ही सूक्ष्म रुप में श्राद्ध तिथियों पर अपने वंशजों के पास आते हैं। पितृ पक्ष में पितरों के निमित्त निकाले गए अन्न को ग्रहण कर ये वायु रूप में पीपल के पेड़ पर वापस चले जाते हैं। इसलिए कहा जाता है कि श्राद्ध तिथि पर किसी मंदिर या अन्य पवित्र स्थान पर पीपल का पेड़ लगाना चाहिए।

बरगद का पेड़

पितृ पक्ष ( Pitru Paksha) के दिनों में अपने पितर के श्राद्ध की तिथि पर आप बरगद का पौधारोपण भी कर सकते हैं। इससे भी पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। इस पौधे को लगाने के बाद इसमें घर के सभी सदस्यों को जल भी देना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से इस जल का भाग पितरों को सीधे तौर पर मिल जाता है, जिससे वे तृप्त होते हैं। अगर ये पौधारोपण घर में मौजूद छोटा बच्चा करता है तो ये और भी बेहतर माना जाता है।

इन पौधों को भी लगा सकते हैं

पितृ पक्ष ( Pitru Paksha) के दिनों में पितर के श्राद्ध की तिथि पर अगर आप चाहें तो पीपल और बरगद के अलावा तुलसी, आम, कुशा, चिचड़ा, खैर, मदार, पलाश और जामुन का पौधा भी लगा सकते हैं। कहा जाता है कि इससे भी पितर  प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।

इतना ही नहीं, धार्मिक मान्यता के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके सारे कर्मकांड पीपल के पेड़ के नीचे किए जाएं, तो इससे उस व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही तर्पण कार्य में तुलसी के प्रयोग से पितर संतुष्ट होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।

Tags: pitru pakshaPitru Paksha 2022Pitru Paksha Shradhshradh
Previous Post

12 साल बाद पितृपक्ष में बना ऐसा संयोग, जानें- किस दिन होगा किसका श्राद्ध

Next Post

आज से मदरसों का सर्वे शुरू, आय समेत कई चीजों की होगी जांच

Writer D

Writer D

Related Posts

Idli
खाना-खजाना

ये डिश बन जाएगी सबकी फ़ेवरट, नोट करें ये रेसिपी

24/04/2026
Egg Chapati
Main Slider

आज बनाएं अंडा चपाती, 10 मिनट में होगा तैयार

24/04/2026
Dark Skin
फैशन/शैली

इन उपायों से सांवली त्वचा झट से हो जाएगी गोरी

24/04/2026
Chocolate Chip Cookies
फैशन/शैली

घर पर बनाएं एगलेस चॉकलेट चिप कुकीज, स्वाद ऐसा जो दिल में बस जाए

24/04/2026
Furniture
धर्म

फर्नीचर लाने से पहले इन नियमों का रखे ध्यान, नकारात्मकता से रहेंगे दूर

24/04/2026
Next Post
Minority Education Bill 2025

आज से मदरसों का सर्वे शुरू, आय समेत कई चीजों की होगी जांच

यह भी पढ़ें

AK Sharma

मोदी जी का ध्येय है कि नींव मजबूत होगी तो इमारत भी बुलंद बनेगी: एके शर्मा

27/12/2023
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

अपराधियों पर प्रभावी अंकुश के लिए 25 अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट

31/07/2021
JIO

84 दिन की वैलिडिटी के लिए रिलायंस जियो ला रहा है 329 रुपये का प्लान

19/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version