• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक को मिलेगा CM योगी का मार्गदर्शन

Writer D by Writer D
16/09/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि आगामी 18 व 19 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा अपनी कार्य समिति की बैठक डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में संत कबीर सभागार में करने जा रहा है। जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश के 98 जिलों के पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी इस कार्यसमिति की बैठक में सम्मिलित होंगे।

सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि 19 सितंबर को भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल प्रथम सत्र में मार्गदर्शन देंगे एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भी मार्गदर्शन पिछड़ा वर्ग मोर्चा को प्राप्त होगा।

इसी क्रम में 18 सितंबर को उद्घाटन सत्र में प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के प्रभारी दयाशंकर सिंह, उत्तर प्रदेश की सह प्रभारी श्रीमती पूनम बजाज, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डॉ. के लक्ष्मण, पूर्व गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर का समापन सत्र में मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने भगवान बद्री-केदारनाथ से की पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना

उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में 350 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। भाजपा पिछड़ा मोर्चा की अयोध्या की पावन भूमि में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति में इसके लिए रणनीति बनायी जायेगी। प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा गरीबों, वंचितों व पिछड़ों हक को लेकर किये गये कार्यो की चर्चा करके इसको प्रसारित करने के लिए निदेर्शित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि संसद से बिल पास कराकर ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाना, भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि है। इससे समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के संकल्पों को सम्बल मिलेगा। सरकार ने सभी वर्गो की अपेक्षा के अनुसार अपनी योजनाएं दी है।

भाजपा संगठन का मूलमंत्र सर्वस्पशी, सर्वग्राही व सर्व समावेशी है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शत प्रतिशत योजना का लाभ मिलना इसका परिचायक है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चुनाव में जीत का आधार बनेगी।

उन्होंने बताया कि विपक्षी दलों द्वारा भाजपा के समाज के हित रचनात्मक कार्यो में रोड़ा अटकाने के साथ जनता को गुमराह करने का लगातार प्रयास किया जाता रहा है। विपक्ष गुमराह करने की राजनीति को जरा सा भी जनसमर्थन नहीं मिल रहा है। इसके बाद भी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी की सम्पर्क, संवाद व प्रवास की नीति को अपनाते हुए लगातार जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। गरीबों, वंचितों व पिछड़ों के हित में किये गये कार्यो की जानकारी विस्तार से आम जनता के समक्ष रखनी पड़ेगी। इस विषय में बेहतर प्लान के लिए प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की जायेगी।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में होने वाली पिछड़ा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर गरीबों, वंचितों व पिछड़ों का प्रतिनिधित्व करने वाले पार्टी के नेताओं में उत्साह का माहौल है। पिछले 5 दिनों से प्रदेश अध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारी जोर शोर से तैयारियों में लगे हुए हैं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रेस वार्ता में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, प्रदेश महामंत्री विनोद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीव चौरसिया उपस्थित रहे।

Tags: ayodhya newscm yogiup news
Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर ने भगवान बद्री-केदारनाथ से की पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना

Next Post

मनरेगा के सभी जॉब कार्ड धारकों को आधार से जोड़ा जा रहा है : गिरिराज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

वर्ष 2017 में जनता दर्शन में 1000 में से 300 शिकायतें राशन से जुड़ी आती थीं, अब एक भी नहीं आतीः मुख्यमंत्री

17/08/2026
Prashant Kishore
Main Slider

PK ने ली विधायक की शपथ, अब लखीसराय के लिए रवाना

17/08/2026
Flowers showered on Shiva devotees at Lodheshwar Mahadeva.
उत्तर प्रदेश

लोधेश्वर महादेवा में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

17/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी के जनता दर्शन में सीतापुर की रोली के जीवन में खुशियों की ‘बारिश’

17/08/2026
Protest by Jayaprakash Narayan's students
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: जयप्रकाश नारायण के छात्रों का प्रदर्शन, इस वजह से सड़क पर उतरे

17/08/2026
Next Post
giriraj singh

मनरेगा के सभी जॉब कार्ड धारकों को आधार से जोड़ा जा रहा है : गिरिराज

यह भी पढ़ें

बम विस्फोट

रावलपिंडी विस्फोट में कम से कम 25 लोग घायल

13/12/2020
Petrol

पेट्रोल-डीजल के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर, मुंबई में पेट्रोल 100 के करीब 

23/05/2021
ड़ा.सतीश पूनियां

पूनियां का गहलोत सरकार पर हमला, कहा- कुशासन के लिए जनता कभी माफ नहीं करेगी

05/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version