Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमसुल्तानपुर

नाराज होकर घर से निकले युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव

सुलतानपुर नगर के लोको कॉलोनी के पास रेल ट्रैक किनारे गुरुवार को संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिला है।

पुलिस ने मृतक की पहचान जहनईपुर प्रतापगढ़ निवासी सुमित मिश्रा पुत्र बृजेश मिश्र के रूप में की है। कोतवाल संदीप राय ने बताया कि बुधवार को सुमित अपने परिवारजन से नाराज होकर घर से निकला था।

देर शाम सुमित के पिता कोतवाली नगर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस काे दी। पुलिस ने काफी खोजबीन की इसके बाद भी कहीं पता नहीं चल सका।

गुरुवार को पुुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव लोको कालोनी रेल ट्रैक के पास पड़ा है। मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की गई। सुमित के शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान पाए गए। उसका एक हांथ भी टूटा हुआ था।

मौके से उसकी पल्सर बाइक भी गायब थी। घटनास्थल से मिले टूटे मोबाइल से सिम निकालकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button