• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कृषि क़ानूनों का एक साल पूरा, अकाली दल का विरोध प्रदर्शन जारी

Writer D by Writer D
17/09/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
farmer protest
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कृषि कानूनों को पास हुए एक साल पूरा हो रहा है, इस बीच अकाली दल की ओर से आज विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी वजह से हरियाणा से दिल्ली आने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। राजधानी की सीमाएं सील होने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है, अलग-अलग इलाकों में भीषण जाम लगा है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने बहादुरगढ़ के झाड़ौदा बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की है। इसके अलावा निजामपुर बॉर्डर, सिद्दीपुर गांव समेत अन्य सभी बॉर्डर को बंद कर दिया गया है।

कृषि कानूनों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल आज दिल्ली में प्रदर्शन करने की तैयारी में है। प्रदर्शनकारी प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे अकाली कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने झाड़ोदा बॉर्डर पर रोक दिया। पंजाब के नंबर वाली सभी गाड़ियों को लौटा दिया गया। कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिस और CRPF ने उन्हें बलपूर्वक रोक दिया। इसके बाद ये कार्यकर्ता बॉर्डर की तरफ लौट गए। पुलिस का कहना है कि कोविड नियमों की वजह से इस मार्च की अनुमति नहीं दी गई है।

अकाली दल का दिल्ली में प्रदर्शन

दिल्ली के DCP दीपक यादव ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल के विरोध प्रदशर्न में कुछ लोग यहां जमा हुए थे। हमने उनके नेताओं से बात की और उन्हें सूचना दी कि यहां प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। फोटो गुरुद्वारा रकाबगंज के पास की है।

अकाली दल आज कृषि बिल के विरोध में काला दिवस मना रहा है। अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल ने मंगलवार को लोगों से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। हरसिमरत कौर ने एक ट्वीट करके बताया है कि पुलिस ने दिल्ली में एंट्री के सभी पॉइंट बंद कर दिए हैं और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है। उन्होंने कहा कि यह गैर-घोषित आपातकाल है।

यूपी में अगले कुछ दिन तक भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कृषि बिल का विपक्ष के साथ ही NDA में शामिल अकाली दल ने भी विरोध किया था। नौबत ये आई कि हरसिमरत कौर ने केंद्र में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही दोनों दलों का 24 साल पुराना गठजोड़ भी टूट गया था। हालांकि, जब बिल पास हुए तब अकाली दल ने इसका समर्थन किया था।

आम आदमी पार्टी (आप) ने अकाली दल इस विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा है। आप विधायक कुलतार सिंह संधावा ने रविवार को कहा था कि अगर हरसिमरत कौर बादल बिल पर दस्तखत नहीं करतीं तो आज काला दिवस मनाने की नौबत ही नहीं आती।

Tags: black dayDelhi Hindi Samachardelhi news in hindiDelhi TrafficDelhi traffic Policefarm lawsfarm laws 2020farmers protestGurdwaraHarsimrat Kaur BadalLatest Delhi News in HindiParliamentprotest marchrakab ganj sahibShiromani Akali DalSukhbir Singh Badaltraffic
Previous Post

यूपी में अगले कुछ दिन तक भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Next Post

इस राज्य में भी पकड़ा गया टेरर मॉड्यूल, विस्फोटक और हथियार बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
Next Post
Terrorist Attack

इस राज्य में भी पकड़ा गया टेरर मॉड्यूल, विस्फोटक और हथियार बरामद

यह भी पढ़ें

cattle smuggling gang

मतदाताओं को साड़ी बांटते प्रधान प्रत्याशी का पिता व भाई गिरफ्तार

26/04/2021
अजय कुमार लल्लू

राष्ट्र की एकता और अखंडता का सूत्रधार थे सरदार पटेल  : लल्लू

31/10/2020
Radha Ashtami

इस दिन मनाई जाएगी राधा अष्टमी, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

21/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version