• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संदिग्ध आतंकी ओसामा के फरार चाचा हुमैद-उर-रहमान ने प्रयागराज में किया सरेंडर

Writer D by Writer D
18/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े छह संदिग्ध आतंकियों में से पाकिस्तान प्रशिक्षित जिस संदिग्ध ओसामा के चाचा हुमैद-उर-रहमान की तलाश में दिल्ली पुलिस व यूपी एटीएस की टीमें छापेमारी कर रही थीं, उसने शुक्रवार रात प्रयागराज के करेली थाने में सरेंडर कर दिया है।

यूपी पुलिस ने इस बात की जानकारी जैसे स्पेशल सेल को दी तो यहां से तत्काल एक टीम को रवाना कर दिया गया है।

मॉड्यूल का है महत्वपूर्ण सदस्य

संदिग्ध आतंकी ओसामा का चाचा हुमैदुर रहमान इस मॉड्यूल का बेहद महवपूर्ण सदस्य बताया बताया जा रहा है। हुमैदुर को भी संदिग्धों से जुड़े कई काम सौंपे गए थे। उसी पर गिरफ़्तार जीशान को रेडिकलाइज कर पाकिस्तान में ट्रेनिंग दिलाने के लिए भेजने का भी आरोप है।

आतंकियों ने की बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश जारी

हुमैदुर रहमान यूपी के प्रयागराज का रहने वाला है। इस मॉड्यूल का खुलासा होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। उसकी तलाश में दिल्ली पुलिस व यूपी एटीएस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी।

आइईडी मुहैया कराने का है आरोप

मामले की जांच में जुटी स्पेशल सेल को हुमैद की इसलिए भी तलाश है कि उसपर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस(आइईडी) मुहैया कराने की जिम्मेदारी सौंपे जाने का खुलासा हुआ है। दरअसल अबतक की जांच में यह बात सामने आ रही है कि पाकिस्तानी खुफिया इकाई आईएसआई व डी कंपनी के गठजोड़ के एक कॉमन लिंक ने भारत के कई प्रदेशों विभिन्न शहरों में सीरियल ब्लास्ट के लिए आइईडी पहुंचाने का जिम्मा हुमैद को दिया था।

जारी कराया था एलओसी

प्रयागराज से फरार चल रहे ओसामा के चाचा हुमैदुर रहमान के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी कराया था। दरअसल, पुलिस को यह शक था कि कहीं हुमैदुर रहमान भारत छोड़कर फरार ना हो जाए। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने आनन-फानन में हुमैदुर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराया था।

Tags: crime newshumaid ur rehmanPrayagraj Newsterror attackup news
Previous Post

आतंकियों ने की बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश जारी

Next Post

TMU एग्रीकल्चर देश के निजी विश्वविद्यालय के टॉप-10 में हुआ शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सनातन चेतना, जनआस्था और वैश्विक गौरव का महापर्व बनेगा दीपोत्सव-2026: CM योगी

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
Main Slider

पंजाब की आशीर्वाद योजना से 12,784 परिवारों को राहत, 65.20 करोड़ रुपये जारी

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM भगवंत मान ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद, योजनाओं की सराहना की

24/10/2026
Next Post

TMU एग्रीकल्चर देश के निजी विश्वविद्यालय के टॉप-10 में हुआ शामिल

यह भी पढ़ें

03/07/2021
akhilesh yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी विधायकों लखनऊ में रहने के दिये निर्देश

12/01/2021
Murder

युवक की रेतकर हत्या, भाई गिरफ्तार

10/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version