• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन बच्चों और महिला की हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
19/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के फखरपुर क्षेत्र में तीन बच्चों और महिला का सिर काटकर की गई हत्या के आरोप में पुलिस ने शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।

देवीपाटन मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह ने बताया कि विगत 11 सितंबर को फखरपुर के गजाधरपुर ग्राम पंचायत के बसंतापुर संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे गन्ने के खेत में आठ वर्ष के लड़के व 10 वर्ष की लड़की का गला रेतकर शव फेंक दिया गया था। घटना के 24 घंटे नहीं बीते थे कि 12 सितंबर को फिर लखनऊ-बहराइच हाईवे से 100 मीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत माधवपुर निवासी रामगोपाल के धान के खेत से चार वर्षीय बालिका व बालकराम के गन्ने के खेत में 35 वर्षीय महिला का सिर काटकर फेंका गया शव बरामद हुआ था।

घटना के खुलासे को लेकर पुलिस की चार टीमों का गठन करके पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह टीम का खुद नेतृत्व कर रही थीं। उन्होंने बताया कि वह खुद भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए थे।

डीआइजी ने बताया कि ननकू निवासी ग्राम ततेहरा, बालचन्दपुर थाना फखरपुर अपने गांव से महाराष्ट्र राज्य के जिला थाणे के दिवा में एक इडली डोसा की दुकान में काम करता था। जहां पर ननकू की मुलाकात मैरी से हुई जो अपने पति से अलग अपने पिता और भाई के साथ रह रही थी। वह भी उसी दुकान पर नौकरी करती थी। वहीं पर ननकू एवं मैरी की दोस्ती हुई एवं आपस मे प्रेम सम्बन्ध बने। लगभग 04 माह पूर्व ननकू के कहने पर मैरी ने अपनी खोली (मकान) बेच कर रुपये ननकू को दे दिया। मैरी लगातार ननकू के ऊपर शादी करने का दबाव बनाती थी।

ननकू के गांव चलने व शादी का दबाव डालने पर ननकू परेशान हो गया। ननकू पहले से ही शादी शुदा था। ननकू मैरी से पीछा छुड़ाना चाहता था। खोली बिक्री का रुपया हड़पने व मैरी से छुटकारा पाने के लिए ननकू ने अपने ही गांव के अपने साथियों सलमान खान व दानिश खान के मैरी और उसके बच्चों को मार डालने का प्लान बनाया और दिनांक 09 सितम्बर को ट्रेन के माध्यम से मुंबई से चले एवं लखनऊ होते हुए 10 सितम्बर को बहराइच आए। चूंकि तीनों अभियुक्त बहराइच की भौगोलिक स्थिति से परिचित थे। इसलिए मैरी एवं उसके तीनों बच्चों की 10 सितंबर की रात्रि में 02 अलग-अलग स्थानों पर क्रमशः बहद ग्राम बसंता एवं ग्राम यादवपुरी नाला पुलिया के किनारे बहद ग्राम माधवपुर में हत्या कर उसी रात्रि वापस लखनऊ पहुंच गए एवं एक होटल में कमरा लेकर रूक गए।

11 सितंबर को वहां से बस के माध्यम से वापस मुंबई महाराष्ट्र चले गए एवं 13 सितम्बर को मुंबई पहुच गए। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में इस अज्ञात हत्याकांड का सफल अनावरण किया गया। इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। क्योंकि मृतकों की पहचान नहीं हो पा रही थी।

घटना का अनावरण करने वाली टीम को उत्तर प्रदेश सरकार ने एक लाख रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है और पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र देवीपाटन द्वारा 50 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने कि घोषणा की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरष्कृत करने कि घोषणा कि गई है।

Tags: Bahraich Newscrime newsmurderup news
Previous Post

डेढ़ साल के बच्चे की पानी की बाल्टी में डूबने से मौत

Next Post

हजारों लीटर चोरी का तेल बरामद, 20 लोग हिरासत में

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Next Post
arrested

हजारों लीटर चोरी का तेल बरामद, 20 लोग हिरासत में

यह भी पढ़ें

KGMU

KGMU परिसर में फायरिंग, CCTV खंगाल रही है पुलिस

18/11/2021

सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री, बोले- न कोई भूखा रहेगा और न बेघर

04/09/2021

Delhi Budget: मनीष सिसोदिया ने पेश किया ‘रोजगार’ बजट, 5 साल में मिलेंगी इतने लाख नौकरियां

26/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version