• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवक की पत्थर मारकर हत्या, पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

Writer D by Writer D
23/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, फिरोजाबाद
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार की रात एक युवक की पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इधर बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने समझा- बुझाकर जाम खुलवाया है।

थाना उत्तर क्षेत्र के टापा खुर्द निवासी सुभाष (45) पुत्र रघुवीर सिंह क्षेत्र की ही एक दुकान पर मंगलवार की रात तम्बाकू लेने गया था। मृतक के भाई विवेक का आरोप है कि वहां पंकज राजपूत व दीपक पुत्रगण मंगल सिंह, दयाराम, राजू व जितेन्द्र पुत्रगण तिलक सिंह ने उसके भाई सुभाष के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से जमीन पर गिरा लिया और फिर पत्थर मारकर उसे लहूलुहान कर दिया।

चीख-पुकार सुन सुभाष की पत्नी, भाई व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया।

इधर पुलिस ने मृतक के भाई विवेक की तहरीर पर नामजद लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुस्साये परिजनों ने हाइवे पर एसपी सिटी कार्यालय के सामने जाम लगा दिया।

सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार व सीओ सिटी हरीमोहन सिंह आदि मौके पर पहुंचे। जिन्होंने समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया। अधिकारियों ने परिजनों को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Tags: crime newsfirojabad newsup news
Previous Post

उत्तराखण्ड को बनाएंगे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी : पुष्कर

Next Post

प्राइमरी स्कूल की मासूम छात्राओं से दुष्कर्म करने वाला शिक्षा मित्र गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
arrested

प्राइमरी स्कूल की मासूम छात्राओं से दुष्कर्म करने वाला शिक्षा मित्र गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Rashtra Prerna Sthal

भावी पीढ़ियों में राष्ट्र व राष्ट्र नायकों के प्रति कृतज्ञता के भाव का संचार करेगी योगी सरकार

15/04/2025
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

फर्जी रमी सर्किल एप से ठगी करने वाला गिरफ्तार

17/02/2022
Arrested

25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

28/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version