• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम जानकी मंदिर में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Writer D by Writer D
23/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, जौनपुर
0
5 killed as house roof collapses

5 killed as house roof collapses

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर के चन्दवक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोमती नदी के किनारे बने राम जानकी मंदिर में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को बरामदे में नीचे शव पड़ा मिला। उसके सिर में चोट के गंभीर निशान थे। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव घर लाए और पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार करने नदी किनारे पहुंच गए। घटना की खबर लगते ही पुलिस पहुंच गई और शव को चिता से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चंदवक घाट निवासी नंदलाल नाविक (72) दो वर्षों से घर से दूर गोमती नदी किनारे बने राम जानकी मंदिर के बरामदे में सोते थे। घर से खाना वहीं जाता था। सुबह वह मंदिर के बरामदे में जमीन पर मृत पड़े मिले। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। मौके पर काफी खून भी गिरा था।

ग्रामीणों ने देखा तो घरवालों को सूचना दी। इसके बाद बेटे सुनील व सुभाष ग्रामीणों संग मौके पर पहुंचे व शव घर लाए। पुलिस को सूचना दिए बगैर दाह संस्कार के लिए नदी के किनारे शव चित्ता पर रखे ही थे कि पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों का कहना है कि गिरने से मौत हुई है। बगैर सूचना अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Tags: Jaunpur newsRam Janaki templeup mews
Previous Post

वृद्ध के ऊपर पेड़ की डाल गिरने से मौत, मचा कोहराम

Next Post

पूर्व प्रधान का बदमाशों ने किया अपहरण, गाजीपुर में छोड़ हुए फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
Kidnap

पूर्व प्रधान का बदमाशों ने किया अपहरण, गाजीपुर में छोड़ हुए फरार

यह भी पढ़ें

साढ़े चार साल यूपी को सिर्फ़ बर्बादी मिली : लल्लू

19/09/2021
Fake Currency

49 हजार के नकली नोट संग तीन युवक गिरफ्तार

02/04/2023
Salman Khan Films wishes 'Munni' a special birthday

सलमान खान फिल्म्स ने ‘मुन्नी’ को खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाऐं

03/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version