• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार में CM योगी ने अर्पित की पुष्पांजलि, प्रतिमा का किया अनावरण

Writer D by Writer D
23/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर मंदिर पहुंचकर गुरुओं का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने महंथ दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार में पुष्पांजलि अर्पित भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ जी महाराज की 52वीं और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की सातवीं पुण्यतिथि में शिरकत करने पहुंचे हैं। गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम ने सबसे पहले गोरक्षनाथ बाबा का किया। फिर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ व ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ जी के समाधि स्थल पर मत्था टेका। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार में पुष्पांजलि अर्पित की।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में लगी महंत दिग्विजयनाथ प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान ही पार्क में बने स्थायी मंच का भी लोकार्पण हुआ। वहीं शुक्रवार से यह पार्क आम जनता के लिए खुल जाएगा।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह की पहल पर रामगढ़ताल स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क की डेढ़ महीने के भीतर सूरत बदल गई। पार्क में 12.5 फीट ऊंची महंत दिग्विजयनाथ की आदमकद प्रतिमा की स्थापना के साथ ही स्थायी मंच, जॉगर्स ट्रैक, ओपन जिम, किड्स जोन और जगह-जगह लोगों के बैठने के लिए गजिबो के साथ ही पार्क की सुंदरता के लिए ऑर्नामेंटल लाइटें लगाई गई हैं।

मंच के पीछे की पार्क की दीवारों पर महंत दिग्विजयनाथ का आक्स दिखने लगा है। म्यूरल पेंटिंग के जरिए कलाकारों नेपार्क की दीवारों पर महंत दिग्विजयनाथ के जीवन की प्रमुख घटनाओं को उकेरा है। इसमें महंत दिग्विजयनाथ के द्वारा राम मंदिर के लिए किया गया उनका संघर्ष भी दिखाई पड़ रहा है। पार्क की खूबसूरती और बढ़ाने के लिए ऑर्नामेंटल लाइटें लगाने के साथ ही पार्क को और हरा भरा करने के लिए छायादार और तरह-तरह के फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। इसी के साथ अब पार्क पूरी तरह से आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।

महंत दिग्विजयनाथ पार्क  को तीन हिस्सों में बांटा गया है। नौकायन की ओर पार्किंग बनाई गई है। ठीक उससे सटे त्रिकोण आकार का पाथ वे बनाया जा रहा है। इसके बीच में ओपेन जिम है और बच्चों के खेलने की भी व्यवस्था की गई है। तीसरे हिस्से में मुख्य पार्क हैं, जहां कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे।

पार्क की दीवारों पर म्यूरल पेंटिंग के जरिए ब्रम्हलीन महंत दिग्विजयनाथ की जीवन यात्रा दिखाई पड़ रही है। पार्क की खूबसूरती के लिए ऑर्नामेंटल लाइटें लगाई गई हैं। किड्स जोन के साथ ही ओपन जिम तैयार किया गया है। गाड़ियों को पार्क करने के लिए बड़ी पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।

Tags: cm yogicm yogi adityanathGorakhpur Hindi SamacharGorakhpur Latest Newsgorakhpur newsGorakhpur News in Hindigorakhpur parkinauguration statue of mahant digvijaynathLatest Gorakhpur News in Hindimahant digvijaynathmahant digvijaynath parkmahant digvijaynath statuemahant newsstatue of mahantUnion Minister Dharmendra Pradhan
Previous Post

ब्रह्मलीन हो चुके महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में प्रयागराज पहुंची CBI टीम

Next Post

योगी सरकार मुझसे नाराज है, खाने में जहर न मिलवा दे- कोर्ट में बोला मुख्तार अंसारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Gyanesh Kumar
उत्तर प्रदेश

आगरा में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने किए महादेव के दर्शन, बोले- शुद्ध मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की नींव

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

फाजिलनगर का नाम होगा पावागढ़, कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी का ऐलान

02/06/2026
Next Post
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

योगी सरकार मुझसे नाराज है, खाने में जहर न मिलवा दे- कोर्ट में बोला मुख्तार अंसारी

यह भी पढ़ें

Satyendra Singh

पूर्व आईएएस सत्येन्द्र सिंह की बढ़ी मुश्किलें, ईडी-सीबीआई ने कसा शिकंजा

23/07/2023
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक की समीक्षा की

06/12/2022
PM Shri schools

खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं से बच्चों के सर्वांगीण विकास में जुटी योगी सरकार

09/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version