• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार मुझसे नाराज है, खाने में जहर न मिलवा दे- कोर्ट में बोला मुख्तार अंसारी

Writer D by Writer D
23/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बांदा
0
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने एक बार फिर से कोर्ट में अपनी जान के खतरे का अंदेशा जताया है। चर्चित एम्बुलेंस कांड के मामले में गुरुवार को जब कोर्ट में सुनवाई हुई तो मुख्तार अंसारी के वकील ने उन्हें हाई सिक्योरिटी देने की मांग की। उन्होंने ये भी कहा कि राज्य सरकार उनसे नाराज हैं और उनके खाने में जहर मिलवा सकती है।

एम्बुलेंस कांड के मामले में गुरुवार को जब बाराबंकी में एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई तो मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने धारा-287 के तहत हाई सिक्योरिटी मुहैया कराने की अर्जी दी।

वर्चुअल पेश हुए मुख्तार अंसारी ने कोर्ट से कहा, ‘विधायक होने के नाते मुझे हाई सिक्योरिटी मुहैया करवा दीजिए। वैसे भी मुझसे राज्य सरकार नाराज है। कहीं खाने में जहर न मिलवा दे।’ मुख्तार अंसारी ने कहा कि अगर उसे जेल में हाई सिक्योरिटी मिल जाती है तो उसके मन से डर खत्म हो जाएगा।

ब्रह्मलीन हो चुके महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में प्रयागराज पहुंची CBI टीम

मुख्तार के वकील ने बताया कि जेल मैनुअल की धारा-287 के तहत हाई सिक्योरिटी मुहैया करवाने की अर्जी दी थी। उन्होंने बताया कि मुख्तार को सुरक्षा देने के मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 7 अक्टूबर तय की गई है। वकील ने बताया कि जज कमलकांत श्रीवास्तव ने कहा है कि वो इस मामले में जल्द ही फैसला लेंगे।

मुख्तार अंसारी को बांदा में हाई सिक्योरिटी जेल में रखा गया है, लेकिन उनकी पत्नी और बेटे ने सुरक्षा पर सवाल खड़े किए थे। हाल ही में उनकी पत्नी ने एमपी-एमएलए कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने जेल के अंदर मुख्तार अंसारी की जान को खतरा होने का अंदेशा जताया था। इतना ही नहीं, याचिका में जेल के अंदर मुख्तार का मानसिक उत्पीड़न होने का दावा भी किया गया था।

Tags: banda jailcrime newsMukhtar Ansariup news
Previous Post

दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार में CM योगी ने अर्पित की पुष्पांजलि, प्रतिमा का किया अनावरण

Next Post

उरी में आर्मी ने तीन आतंकियों को किया ढेर, 5 AK-47 बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Chandra Grahan
Main Slider

क्या होता है सूतक काल? जानें चंद्र ग्रहण से कितनी देर पहले होता है शुरू

01/03/2026
Holika Dahan
Main Slider

होलिका दहन पर लगा ग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त

01/03/2026
air india
Main Slider

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

28/02/2026
School Holidays
Main Slider

मार्च में स्कूल कॉलेज इतने दिन रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट

28/02/2026
Bagaha-Patliputra Intercity Express passes over broken track
क्राइम

टूटी पटरी से गुजरी बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

28/02/2026
Next Post
terrorist killed

उरी में आर्मी ने तीन आतंकियों को किया ढेर, 5 AK-47 बरामद

यह भी पढ़ें

विराट कोहली virat kohli

पिच विवाद पर भड़के विराट, कहा- जब हम तीन दिन के अंदर मैच हारे तो कोई नहीं बोला

03/03/2021
Lady Constable

लेडी कॉन्स्टेबल के 1420 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

12/04/2023
Investors

निवेश लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही योगी सरकार

12/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version