• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या के वैदिक और पौराणिक स्वरूप को बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : योगी

Writer D by Writer D
24/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की सातवीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रद्धांजलि का हेतु अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा है। उनके आदर्शों से उनके विराट व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा प्राप्त करने की कोशिश है।

कहा कि हमारा सौभाग्य है कि सनातन हिंदू धर्म में पितृपक्ष अपने पितरों को समर्पित करते हैं। यह श्राद्ध का पक्ष है। इसी पक्ष में गोरक्षपीठ के आचार्य ने अपने भौतिक शरीर को छोड़कर गोरक्षपीठ और संपूर्ण योगी समाज के लिए कुछ मूल्यों और आदर्शों की स्थापना की।

उन्होंने कहा कि गोरक्षपीठ आज से 50 वर्ष पहले से ही एक ऐसी रचना को आगे बढ़ाने में योगदान देने की कोशिश में जुट गया, जो समाजहित में था। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज जी ने भूमिका रची। नींव रखी और ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज ने भव्य मंदिर या भवन के निर्माण को गति दिया।

उन्होंने कहा कि मैं पिछले 25 वर्षों से गोरक्षपीठ से जुड़ा हूं। अब नेतृत्व का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, लेकिन वर्ष 1932 में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना होना, वर्ष 1945-46 में महिला शिक्षा के लिए स्कूल और कॉलेज की स्थापना होना, वर्ष 1956 में महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक की स्थापना, संस्कृत के उच्च अध्ययन के केंद्र के रूप में गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ की स्थापना, भारत की प्राचीन आरोग्य पद्धति आयुर्वेद हॉस्पिटल और आयुर्वेद कॉलेज की स्थापना के लिए कदम बढ़ाना एक बड़ा कार्य रहा।

BJP और निषाद पार्टी में गठबंधन, मिलकर लड़ेंगी चुनाव : प्रधान

उन्होंने कहा कि आयुष की इस ताकत को आज दुनिया महसूस कर रही है। वहां तक पहुंचाने वाला कोई इसके पहले नहीं था। प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि मोदी ने योग और आयुर्वेद को एक वैश्विक मान्यता उपलब्ध कराने में अपना योगदान दिया। अब 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

हजारों वर्षों की विरासत है योग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग, हजारों वर्षों की विरासत है। लेकिन यह ”योग संस्थान”, गोरक्षपीठ में पहले से चलता है। यह मूलतः योगपीठ है। करोना महामारी के आयुष काढ़ा, आयुष कवच और आयुर्वेद से जुड़े हुए वे तमाम नुस्खे लोगों के लिए हितकारी साबित हुआ। व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये रखा। इसे दुनिया ने भी माना है। इस दौरान अमेरिका से उनसे मिलने आये एक व्यक्ति की आस्था के बारे में भी चर्चा की। दुनिया को होने वाले तुलसी की पौधे के शक्ति के एहसास को साझा किया।

श्रीरामजन्म भूमि मसले पर कहा, ”गोरक्षपीठ-मोदी पर कोई संदेह नहीं कर सकता”

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि के लिए गोरक्षपीठ में समर्पण भाव रहा। यह हर व्यक्ति जानता है। किसी को कोई संदेश नहीं है। मोदी जी पर भी कोई संदेह नहीं कर सकता है। उन्होंने जो कहा है, वह करके दिखाया है। योगी ने अयोध्या दीपोत्सव पर भी खुल कर बात की। उन्होंने कहा कि अयोध्या के दीपोत्सव ने देश व दुनिया के अंदर एक उत्साह जगाया। सब के मुंह से अयोध्या की चर्चा सुनकर मन प्रफुल्लित हो रहा था। अब, अयोध्या सही मायने में ”अयोध्या” बन गई है। इसके वैदिक और पौराणिक स्वरूप को बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य है।

यूनेस्को ने ”कुम्भ” को ”अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज भारतीय संस्कृति का डंका दुनिया में बज रहा है। जनता ने मोदी जी के नेतृत्व के रूप में देश को एक यशस्वी पीएम दिया है। यही कारण है कि दुनिया के अंदर कुंभ को मान्यता मिली। यूनेस्को ने इसे अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर माना। योगी ने कुम्भ की पहले की दयनीय स्थिति और आज की भव्यता और दिव्यता का बखान भी किया।

Tags: cm yogigorakhpur newsup news
Previous Post

ग्राम प्रधान के कमरे में गोली मारकर युवक की हत्या, मचा हड़कंप

Next Post

जातीय जनगणना के बिंदु पर मायावती ने ट्वीट कर सरकार पर बोला हमला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post
Mayawati

जातीय जनगणना के बिंदु पर मायावती ने ट्वीट कर सरकार पर बोला हमला

यह भी पढ़ें

GAIL

कल से शुरू होगा नॉन टीचिंग कर्मचारियों की भर्ती का ऑनलाइन आवेदन

23/09/2021

जीरो टालरेंस नीति : मऊ, औरैया और वाराणसी के ARTO  निलंबित, जांच के आदेश

16/09/2020
house

घर में बिखरा हुआ सामान, ऐसे सुव्यवस्थित करें

11/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version