• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करोड़ों की कर चोरी में वांछित कंपनी का सेल्स हेड चढ़ा STF के हत्थे

Writer D by Writer D
24/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एसटीएफ ने तीन मार्च को सहरानपुर में ‘को ऑपरेटिव लिमिटेड कंपनी’ में छापेमारी की थी। यहां से निकाली जा रही अवैध शराब जिसमें एक करोड़ की एक्साइज ड्यूटी टैक्स चोरी का भंडाफोड़ कर कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में शुक्रवार को एटीएस ने कंपनी के सेल्स हेड को लखनऊ के चिनहट से गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

एसटीएफ ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त अश्विनी कुमार उपाध्याय मूलरूप से गाजीपुर के मछली पट्टी निवासी है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि वह को-ऑपरेटिव कम्पनी टपरी सहारनपुर का सेल्स हेड एवं इस कम्पनी के मालिक प्रणय अनेजा के ही फाइनेन्स कम्पनी स्टैलर कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड का भी लाइजनिंग आफिसर है। फैक्टरी से सीएल-2 गोदामों पर शबनम अंगूरी ब्राण्ड की देशी शराब भिजवाने एवं उसका पेमेंट कम्पनी के खाते में कराने एवं कम्पनी के अन्य कागजी कार्यवाही को पूरा कराने की जिम्मेदारी उसकी रहती थी।

टपरी को-ऑपरेटिव फैक्टरी में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से ट्रांसपोर्ट के ट्रकों के माध्यम से नजदीक के डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट पर दो दिन के एक गेटपास पर दो चक्कर और उन्नाव और कानपुर के डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट पर चार दिन के एक गेटपास पर दो चक्कर लगाकर एक ही बिल्टी पर एक्साइज टैक्स की बड़ी चोरी की घटना अंजाम दी जाती थी। फैक्टरी से गाड़ी की निकासी के दौरान फैक्टरी के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरे को बंद कर दिया जाता था व ट्रांसपोर्ट कम्पनी के ट्रक ड्राईवरों द्वारा ट्रक में लगे जीपीएस को भी ऑफ कर दिया जाता है, जिसके कारण गाड़ियों के फेरों की जीपीएस लोकेशन लॉग नही होती थी। इस समस्त कार्य में को-ऑपरेटिव कम्पनी टपरी सहारनपुर के मालिक और अधिकारियों की पूरी मिलीभगत होती थी।

साथ ही यह भी बताया कि सीएल-दो गोदाम कानपुर व उन्नाव का काम देखने वाले मनोज जायसवाल, बदायू एवं सम्भल का काम देखने वाले राकेश आहुजा एवं सीएल-दो गोदाम जौनपुर का काम देखने वाले प्रदीप जायसवाल एवं फैक्ट्री के मालिक प्रणय अनेजा की आपस में गोपनीय मीटिंग होने के बाद प्रणय अनेजा (फैक्टरी मालिक) के निर्देशन में एक ही बिल्टी पर दो बार शराब लदी गाड़ी (एक बार वैध एवं एक बार अवैध रूप से) निकालने का काम प्रारम्भ किया गया, जिसमें एक्साइज विभाग के अधिकारियों को प्रति पेटी पांच रुपये (प्रत्येक गाड़ी से 1500 पेटी शराब की सप्लाई होती थी) की दर से प्रत्येक गाड़ी पर सात लाख पचास हजार रुपये दिये जाते थे।

गिरफ्तार अभियुक्त ने यह भी बताया कि उक्त प्रकरण में को-ऑपरेटिव कम्पनी के अधिकारियों व कर्मचारियों की गिरफ्तारी हो जाने के बाद वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थान बदल-बदल कर छिपकर रह रहा था। इस वक्त वह अपने बहनोई चिनहट के किसान पथ स्थित फार्म हाउस में छिपकर रहा था। आज किसी काम से बाहर निकलने पर उसे एसटीएफ ने धर दबोचा।

Tags: crime newsSaharanpur newsup news
Previous Post

श्रीराम लला के सखा त्रिलोकी नाथ पाण्डेय का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Next Post

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में 761 उम्मीदवार उत्तीर्ण, शुभम कुमार बने टॉपर

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में 761 उम्मीदवार उत्तीर्ण, शुभम कुमार बने टॉपर

यह भी पढ़ें

Yogi Cabinet gives green signal to SOP-2025 of GCC Policy-2024

जीसीसी नीति-2024 की एसओपी-2025 को योगी कैबिनेट की हरी झंडी

06/01/2026
Man places foetus on judge's dais in Jabalpur court

दिहाड़ी मजदूरी करने वाला बना जज, पहले ही प्रयास में हासिल की 26वीं रैंक

12/04/2025

बिना परीक्षा 10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version