• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना टीकाकरण में यूपी का कीर्तिमान, 10 करोड़ डोज का लक्ष्य किया पूरा

सीएम योगी ने अपने अधिकारियों को तीन महीने जुलाई, अगस्त और सितंबर में 10 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि जुलाई से हर दिन 10 लाख टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित करें।

Writer D by Writer D
25/09/2021
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण को दोनों दौर में बचाव के कारण बड़े कहर से बचने वाले उत्तर प्रदेश ने कोरोना वैक्सीनेशन में भी बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। कोरोना वायरस के वैक्सीनेशन के मामले में उत्तर प्रदेश ने देश में इतनी बड़ी लकीर खींच दी है कि अन्य राज्य को इसके करीब आने में अभी काफी समय लगेगा।

10 करोड़ डोज लगने पर CM योगी जताई खुशी

यूपी कोरोना वायरस से बचाव की वैक्सीन की दस करोड़ डोज का लक्ष्य हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिए ट्रैक, टेस्ट व ट्रीट फार्मूला के साथ ही साथ टीकाकरण का अभियान भी गति पर है। देश के अन्य राज्यों को मीलों पीछे छोड़ते हुए  यूपी ने शनिवार को टीकाकरण के दस करोड़ के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। देश की सर्वाधिक आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश अब वैक्सीन की सर्वाधिक डोज देने वाला राज्य भी बन गया है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन व @UPGovt के अथक प्रयासों का सुफल है कि प्रदेश में 10 करोड़ से अधिक कोविड टीके का सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है।

यह उपलब्धि प्रतिबद्ध स्वास्थ्यकर्मियों व अनुशासित नागरिकों को समर्पित है।

आप भी लगवाएं 'टीका जीत का'…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 25, 2021

अब तक 8.16 करोड़ को लगे टीके

दस करोड़ में से अब तक 8.16 करोड़ ने टीके की पहली और 1.82 करोड़ ने दूसरी डोज भी ली है। प्रदेश में अब प्रत्येक शनिवार को टीके की दूसरी डोज लगवाने वालों को प्राथमिकता दी जा रही है। कोविड टीकाकरण के लिए अर्ह प्रदेश की 54.12% आबादी ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। अब तक 8 करोड़ 14 लाख लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार, 01 करोड़ 82 लाख लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है।

यूपी के 30 जिले कोरोना मुक्त, सिर्फ 177 एक्टिव केस बचे

सीएम योगी के मिशन मोड में उतरने के कारण प्रदेश के 75 में से 70 जिलों में अब दस से भी एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब कुल 189 एक्टिव केस हैं। सूबे के 63 जिलों में पांच से भी कम संक्रमित हैं। उत्तर प्रेदश में अब तक 7.73 करोड़ लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। 24 घंटे में 2 लाख 15 हजार 209 सैम्पल की टेस्टिंग में 14 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 26 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

प्रदेश में अब तक 16 लाख 86 हजार 694 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश के 30 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। अब तक 07 करोड़ 75 लाख 81 हजार 133 सैम्पल की कोविड जांच की जा चुकी है। यह देश के किसी एक राज्य में हुई सर्वाधिक टेस्टिंग है। औसतन हर दिन सवा दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी से भी कम हो गई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।

Tags: 10 Crores Vaccine Dosescm yogi adityanathUP Covid Vaccination Record
Previous Post

दुष्कर्म मामले में प्रिंस पासवान को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

Next Post

तालिबान ने की इमरान खान की बेइज्जती, कहा- तुम प्रधानमंत्री नहीं, एक….

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

31/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Imran Khan

तालिबान ने की इमरान खान की बेइज्जती, कहा- तुम प्रधानमंत्री नहीं, एक....

यह भी पढ़ें

वरिष्ठ नेता चंद्रनाथ सिंह

सपा के वरिष्ठ नेता चंद्रनाथ सिंह का उपचार के दौरान निधन, पार्टी में शोक की लहर

05/09/2020
आपकी कार में दिखने लगे ABS अलर्ट तो हो जाएं सावधान, खतरे की घंटी है ये सिस्टम

कार में ABS अलर्ट दिखने लगे तो संभल जाएं, ये सिस्टम खतरे की घंटी का देता है संकेत

02/12/2025
AK Sharma

शहर का कोई क्षेत्र गंगाजल से न रहे वंचित: एके शर्मा

22/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version