• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिटायर्ड प्रोफेसर को बंधक बनाकर डकैतों ने आठ लाख के जेवर चुराए

Writer D by Writer D
27/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
steal

Steal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी चंद्रिका नगर कालोनी में सेवानिवृत प्राेफेसर के घर में घुसे डकैतों ने घर के सदस्यों को असलहे से आतंकित कर बाथरूम में बंद कर मनमानी लूटपाट की। बदमाश पूरे घर को खंगाल नगदी सहित आठ लाख के आभूषण लेकर फरार हो गये। रविवार को मौके पहुंची पुलिस ने खोजी श्वान और फिंगरप्रिंट यूनिट के साथ घटना स्थल पर देर तक छानबीन की।

चंद्रिका नगर कालोनी में रिटायर प्रोफेसर हृदय नारायण राय अपने परिवार के साथ रहते है। राय के बड़े पुत्र दिल्ली क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के तौर पर कार्यरत हैं। वहीं उनका परिवार भी साथ में हैं। शनिवार की रात लगभग तीन बजे डकैतों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। डकैतों ने असलहा निकाल वृद्ध प्रोफेसर और उनकी पत्नी को डराते हुए बाथरूम में ले जाकर बंद कर दिया। दोनों शोर न मचा सके इसलिए उनके मुंह पर टेप भी सटा दिया।

इसके बाद बदमाश प्रोफेसर के पत्नी की सोने की चूड़ियां, ब्रेसलेट और चेन के साथ ही कान का टाप्स भी निकाल लिए। फिर लॉकर के बारे में पूछा और कमरे में ले गया जहां आलमारी खोल कीमती सामान निकाल लिया। इसके बाद पास में रखी अटैची तोड़कर 50 हजार की नोटों की गड्डी तथा सोने की चार चूड़ियां और दो सोने के सिक्के व दो जोड़ी पायल, पर्स में रखा दो हजार रुपया भी निकाल लिया। इसके बाद बदमाश आराम से भाग निकले।

भोर में किसी तरह प्रोफेसर ने मुंह से टेप हटाया और पत्नी के हाथ खोल बाथरूम से निकले। इसके बाद उन्होंने फोन से घटना की जानकारी पुलिस और अपने बेटे को दी।

सूचना पाते ही रोहनिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अफसरों ने पीड़ित दम्पति से पूछताछ के बाद आसपास के लोगों से भी घटना के बाबत पूछताछ की। पता चला कि आधा दर्जन बदमाश घटना में शामिल रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई।

Tags: crime newsrobberyup newsvaranasi news
Previous Post

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवती की मौत, अधेड़ गंभीर

Next Post

पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी युवक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
arrested

पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

भारत-चीन के बीच आज तीसरे स्तर की वार्ता फिर शुरू

सीमा पर तनाव के बीच सेना सतर्क, भारत-चीन के बीच आज तीसरे स्तर की वार्ता फिर शुरू

02/09/2020
hathras murder

छेड़छाड़ के आरोपी ने पीड़िता के पिता का किया कत्ल, आरोपियों पर लगेगा NSA, योगी ने दिये निर्देश

02/03/2021
Kangana Ranaut Y Category Security

मंत्री किशन रेड्डी ने बताया- कंगना रनौत को क्यों दी गई वाई श्रेणी की सुरक्षा?

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version