• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में बगैर भेदभाव के हो रहा है काम : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
28/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, एटा, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 654 करोड़ की 233 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास,  सबका विश्वास की नीति के तहत कार्य कर रही है।

श्री मौर्य ने मंगलवार को एटा व कासगंज क्षेत्र की 654 करोड़ की 233 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर ग्रीनगार्डन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एटा लोकसभा क्षेत्र के तहत एटा, कासगंज क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की 233 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अलीगढ़-रामघाट मार्ग को दिवंगत कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ के नाम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में मोदी जी के नेतृत्व में बहुत बदलाव हुआ है। आज प्रदेश में हर क्षेत्र में परिवर्तन है। सड़क, विद्युत, गरीबों के उत्थान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना आदि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रों का लाभान्वित किया जा रहा है। बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति के तहत कार्य किया जा रहा है।

Image

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास मे कोई भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा, प्रदेश के सभी 75 जिलो में बिना भेदभाव के व्यापक स्तर पर काम चल रहा है। मोदी सरकार को किसानों की सच्ची हितैशी सरकार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अब तक किसान भाईयों को नौ किश्तो मे धनराशि बिना किसी भेदभाव के प्रेषित की जा चुकी है।

पूर्ववर्ती सरकारों में बम फटते थे, न विकास होता था और न निवेश आता था : स्वतंत्र देव

इस अवसर पर सांसद राजवीर सिंह श्राजू भईयाश्, सांसद हरनाथ सिंह यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कि जिले के आगमन पर श्री मौर्य का जोरदार स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत परिसर स्थित जनेश्वर मिश्र हॉल में जैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उसके बाद श्री मौर्य विधायक ममतेश शाक्य, विधायक विपिन वर्मा श्डेविडश्, सांसद हरनाथ सिंह यादव एवं सांसद राजवीर सिंह राजू भईया के आवास भी गये।

उप मुख्यमंत्री ने एटा शहर के ग्रीन गार्डन गेस्ट में लोक निर्माण विभाग की 18.30 करोड़ की लागत की 21 किलोमीटर लम्बाई की 19 परियोजनाओं, लोक निर्माण विभाग कासगंज की 456.64 करोड़ की लागत की 349 किलोमीटर लम्बाई की 121 परियोजनाओं, के अलावा सेतु 96 लाख की एक परियोजना, कासगंज सेतु निगम की 26.31 करोड की 4 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

इस तरह 502 करोड की 370 किलोमीटर लम्बाई की 145 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग एटा के 53.61 करोड की 45.10 किलोमीटर लम्बाई के 36 कार्यां, लोक निर्माण विभाग कासगंज के 68.77 करोड़ रुचये की 113 किलोमीटर लम्बाई के 51 कार्यां, राज्य सेतु निगम कासगंज के 29.74 करोड के एक कार्य का शिलान्यास किया। इस तरह 152 करोड की लागत के 158 किलोमीटर लम्बाई के 88 कार्यां का शिलान्यास किया गया। उप मुख्यमंत्री जी ने जनपद एटा भ्रमण के दौरान कुल 654.34 करोड़ की लागत की 529.08 किलोमीटर लम्बाई की 233 परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास किया।

उप मुख्यमंत्री का ग्रीन गार्डन में आयोजित लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सांसद राजवीर सिंह, सांसद हरनाथ सिंह यादव, एटा कासगंज जनपद के सभी विधायकगणों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर, फूलमालाएं भेंट कर स्वागत किया।

Tags: etah newsKeshav mauryaup news
Previous Post

BJP ने प्रियंका गांधी से ली चुटकी, पूछा- पंजाब का टिकट बुक कर दें क्या?

Next Post

नकली सीमेंट बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post

नकली सीमेंट बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Arrested

खून की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 12 लोग गिरफ्तार

13/10/2022
Mirror

दिवाली पर घर की साफ-सफाई हो जाएगी आसान, तो इन जगहों से करें शुरुआत

08/11/2023
gauhar khan zaid

गौहर खान के ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार ने कहा- वह कर रहीं हैं इस साल शादी

19/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version