• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसी गरीब का अन्न अब कोई खाएगा तो उसको जेल जाना होगा : योगी

Writer D by Writer D
29/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सीतापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सिधौली श्री गांधी महाविद्यालय मैदान पर करीब 485 करोड़ रुपये की 167 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। सीएम योगी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सर्वाधिक रसोई गैस के फ्री कनेक्शन के वितरण में सीतापुर का नाम अग्रणी है। बीते साढ़े चार वर्षों में जनपद सीतापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी के तहत सवा दो लाख परिवारों को एक-एक आवास उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने कहा कि आज रामलीला के आयोजन पर कोई प्रतिबंध नहीं है। कांवड़ यात्रा को सम्मान मिल रहा है। आज लोधेश्वर महादेव के दर्शन करने व डीजे के साथ भजन गाते हुए जा रहे कांवड़ ग्रुप को प्रशासन सुरक्षा का माहौल देते हुए वहां तक पहुंचाने में योगदान भी देता है। मुख्यमंत्री ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश की राजधानी के सबसे नजदीक होने के बावजूद सीतापुर विकास में सबसे पिछड़ा था।

भाजपा की सरकार बनने के बाद सीतापुर को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री शहरी व ग्रामीण आवास दिए गए। यही नहीं, पांच लाख परिवारों को उज्वला योजना का लाभ दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले चेहरा देखकर बिजली आपूर्ति की जाती थी। अब ऐसा नहीं है। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर सपा, बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले कोई भर्ती निकलती थी तो एक खानदान के लोग वसूली के लिए निकल पड़ते थे। गरीबों का पैसा डूब जाता था और नौकरी भी नहीं मिलती थी। नौकरी का मसला कोर्ट में चला जाता था। अब ऐसा नहीं है। भाजपा सरकार ने पारदर्शिता से साढ़े चार लाख लोगों को नौकरी दी है।

विकास ही हमारे जीवन को दे सकता है सुख और समृद्धि : सीएम योगी

उन्होंने कहा कि पहले खाद्यान्न भी गरीबों को नहीं मिलता था। सपा के शासन में सैफई चला जाता था और बसपा के शासन में बहनजी का हाथी खा जाता था। उन्होंने कांग्रेस के राज में सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिलता था। पहले राजनीतिक दल गरीबों का खाता नहीं खुलने देते थे। ऐसा करने देते तो उनके खाते बंद हो जाते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब का खाता खुलवाया और अब सरकारी योजनाओं का धन सीधे गरीब के खाते में आता है।

मुख्यमंत्री ने सिधौली में आयोजित कार्यक्रम के बारे में भी कहां कि अगर हमारा विधायक यहां भी होता तो आज 500 करोड़ नहीं, 1000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होता। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर में 484.41 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

महेन्द्र सिहं यादव ने भेंट किया राम दरबार

बिसवां विधायक महेन्द्र यादव ने योगी आदित्य नाथ से बिसवां क्षेत्र के कई मुद्दो पर पत्र देकर वार्ता की कि बिसवां कस्बे मे लग रही जाम को निजात दिलाने के लिये जल्द ही ओवर ब्रिज का निर्माण करा दिया जाये जिससे क्षेत्र वासियो को जाम से निजात मिल सके। इसी के साथ साथ उन्होने क्षेत्र की कई समस्यो को लेकर बात की। इसी के साथ विधायक ने राम दरबार की प्रतिमा योगी जी को भेंट की ।

कर्जा माफ किया

सीएम ने कहा कि 2017 में हमारी सरकार आई, सबसे पहले हमने किसानों का कर्ज माफ किया। 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। इसमें सरकार ने भेदभाव नहीं किया और ना ही किसी का चेहरा देखकर फर्क किया। पिछली सरकारें गरीब का अन्न खा जाती थीं। क्या 2017 से पहले आपको राशन मिलता था ? तब ये राशन सैफई चला जाता था या फिर बहनजी के हाथी का पेट इतना बड़ा था कि गरीब का सारा अन्न खा जाता था। अब किसी गरीब का अन्न कोई खाएगा तो उसको जेल जाना होगा।

Tags: cm yogicm yogi in sitapursitapur newsup newsYogi News
Previous Post

विकास ही हमारे जीवन को दे सकता है सुख और समृद्धि : सीएम योगी

Next Post

लखनऊ की सभी सड़कें 15 नवम्बर तक हो जाये गड्ढा मुक्त : आशुतोष टंडन

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
ashutosh tandon

लखनऊ की सभी सड़कें 15 नवम्बर तक हो जाये गड्ढा मुक्त : आशुतोष टंडन

यह भी पढ़ें

बिहार बोर्ड 12वीं के एग्जाम हुए समाप्त, जानें कब तक आ सकते हैं रिजल्ट

15/02/2021
CM Vishnudev

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने नेशनल गेम्स में जीता कांस्य पदक, CM साय ने दी बधाई

14/02/2025
murder

कानपुर: छह साल की मासूम की नृशंस हत्या, शरीर के कई अंग गायब

15/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version