• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आनंद गिरि से 7 घंटे तक हुई पूछताछ, आश्रम में लगे CCTV फुटेज खंगालेगी CBI

सीबीआई की टीम आनंद गिरि को देर रात हरिद्वार स्थित श्यामपुर आश्रम ले गई थी।

Desk by Desk
30/09/2021
in उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। सीबीआई की टीम महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी है। महंत की मौत के राज से पर्दा उठाने के लिए सीबीआई कई लोगों से पूछताछ कर रही है। बीती रात महंत के शिष्य आनंद गिरि से भी सीबीआई ने घंटों तक पूछताछ की। सीबीआई की टीम आनंद गिरि को देर रात हरिद्वार स्थित श्यामपुर आश्रम ले गई थी। सीबीआई ने करीब साढ़े 7 घंटे तक आनंद से पूछताछ की। सीबीआई ने आनंद गिरी के आश्रम से कई साक्ष्य जुटाए हैं। इससे मौत के मामले का राज खोलने में मदद मिल सकती है।

हरिद्वार में रहेगी CBI टीम

सीबीआई की टीम आज भी हरिद्वार में रहेगी। इस दौरान कुछ और लोगों से पूछताछ कर सकती है। वहीं, आनंद गिरि से पूछताछ के बाद एचआरडीए ने आश्रम को फिर से सील कर दिया है। सीबीआई जांच के लिए आश्रम को खोला गया था।

आनंद गिरी को साथ ले गई CBI

शाम को सीबीआई टीम आरोपी आनंद गिरी को उनके आश्रम लेकर पहुंची थी। इसके बाद 3.00 बजे के करीब पूछताछ खत्म होने के बाद सीबीआई टीम आनंद गिरी को आश्रम से अपने साथ ले गई।

सीबीआई आश्रम में लगे CCTV फुटेज खंगालेगी

सीबीआई की टीम आनंद गिरी को फिलहाल आश्रम से दूसरी जगह ले गई है। सीबीआई ने आश्रम से आनंद गिरि का लैपटॉप बरामद किया है। इसके अलावा, सीबीआई निर्माणाधीन आश्रम में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी।

गौरतलब है कि, 20 सितंबर को महंत नरेंद्र गिरि ने अपने मठ में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके कथित सुसाइड नोट में बलवीर गिरि को इस मठ का महंत बनाने की बात कही गई थी।

महंत नरेंद्र गिरि के वकील ऋषि शंकर द्विवेदी के मुताबिक, नरेंद्र गिरि ने अपनी आखिरी वसीयत चार जून, 2020 को बलवीर गिरि के नाम लिखी थी और वही मान्य है। नरेंद्र गिरि की षोडशी के दिन बलबीर गिरि के नाम का औपचारिक तौर पर ऐलान किया जा सकता है।

Tags: anand giricbiharidwarnarendra giri
Previous Post

इस जेल में कैदियों बीच खूनी संघर्ष में 116 की मौत, 80 घायल

Next Post

रेप केस में BSP सांसद अतुल राय को क्लीन चिट देने वाले फरार CO बघेल गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Next Post

रेप केस में BSP सांसद अतुल राय को क्लीन चिट देने वाले फरार CO बघेल गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Prabhas's voice worked its magic in Spirit.

आ रहा है तूफान! ‘स्पिरिट’ ऑडियो टीज़र में प्रभास की आवाज़ ने मचाई सनसनी

24/10/2025
Rahul Gandhi

राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की चुनाव आयोग ने ली तलाशी, जानें पूरा मामला

15/04/2024
dead body

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की सरेराह गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version