BusinessMain SliderTech/Gadgets

नवरात्रि से शुरू होगी Mahindra XUV 700 की बुकिंग, इतनी है कीमत

वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) एक्सयू700 की बुकिंग 07 अक्टूबर से शुरू करने का एलान किया।

कंपनी ने गुरुवार को बताया कि एक्सयूवी700 की बुकिंग 07 अक्टूबर 2021 से शुरू हो जाएगी। साथ ही इसकी डिलिवरी की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी। इसके एमएक्स सीरीज के पांच सीटर पेट्रोल वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये और डीजल वेरिएंट की कीमत 12.49 लाख रुपये है।

उसने एक्सयूवी700 के अन्य सीरीज के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत के बारे में विस्तार से बताया कि पांच सीट वाले एएक्स3 के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख से 15.59 लाख रुपये, डीजल वेरिएंट की 14.59 लाख से 16.19 लाख रुपये है।

राज्य का वातावरण पूर्णतः उद्योगों के अनुकूल : सीएम पुष्कर

इसी तरह एएक्स5 सीरीज का पेट्रोल वेरिएंट 14.99-16.59 लाख रुपये और डीजल वेरिएंट की 15.59 से 17.19 लाख रुपये है।

इसी तरह सात सीट वाले एएक्स7 सीरीज के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 17.59 लाख से 19.19 लाख रुपये और डीजल वेरिएंट की कीमत 18.19 लाख रुपये से 19.79 लाख रुपये है। कंपनी ने एक्सयूवी700 के लिए अपनी वेबसाइट पर ‘ऐड टू कार्ट’ की सुविधा भी शुरू की है।

Related Articles

Back to top button