• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुझे प्रभु श्री राम की धरती पर सेवा का सौभाग्य मिला है : तेजस्वी सूर्या

Writer D by Writer D
30/09/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या रामनगरी के राम कथा पार्क में आयोजित युवा संगम में गुरुवार को कहा कि मैं बजरंगबली हनुमान जी की धरती कर्नाटक से आता हूं। आज मुझे प्रभु श्री राम की धरती पर सेवा का सौभाग्य मिला है। जैसे त्रेता में हनुमान जी आए थे श्री राम जी का कार्य करने के लिए। वैसे आज हनुमान जी की धरती से राम जी की धरती पर सेवा का अवसर मिला है। बचपन में सभी युवाओं का सपना होता है कि वह श्री राम की सेवा करें। बचपन में मेरी आशा थी कि मैं अयोध्या दर्शन करूं और वह सपना मेरा पूरा हुआ।

उन्होंने समागम को संबोधित करते हुए कहा कर्नाटक का उप्र से अपना नाता है। मेरे संसदीय क्षेत्र में बहुत सारे यूपी वाले काम करते हैं। मैं उत्तर प्रदेश के युवाओं का भी सांसद हूं। मुझे जो सम्मान मिला वह सिर्फ बीजेपी में ही संभव है। 2013 और 2014 में मैं मोदी जी के इलेक्शन में गांव-गांव जाकर पोस्टर वॉल पेंटिंग और बीजेपी के कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया करता था। तब मेरे कॉलेज के दोस्त मुझसे कहते थे कि यह तुम क्या कर रहे हो। आज उन सब को मेरा वक्त दिखा रहा है जवाब दे रहा है और मुझे भी जवाब मिल गया है कि मैंने क्या किया है।

उन्होंने श्री राम मंदिर निर्माण के विषय में कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर बनने का संकल्प मोदी जी ने पूरा किया। देश और धर्म का पालन सिर्फ बीजेपी युवा मोर्चा कर सकती है। हम सब सामान्य परिवार से आते हैं। समाजवादी पार्टी में मुलायम जी के परिवार के बिना कोई मुख्यमंत्री बन सकता है। यह पार्टी नहीं एक प्राइवेट लिमिटेड है। परिवारवाद पार्टी का संघार मोदी जी ने किया है। आप सब की ऊर्जा और ताकत देख कर यह दिख रहा है कि हाथी चलते चलते थक गया है और साइकिल पंचर हो गई है। लेकिन कमल खिल रह है। योगी जी की सरकार से पहले प्रदेश की कानून व्यवस्था कैसे थी यह सभी जानते है।

राज्य का वातावरण पूर्णतः उद्योगों के अनुकूल : सीएम पुष्कर

समाजवादी पार्टी की सरकार में सब भर्तियों के रेट सुनिश्चित हैं। भीषण घोटाला यूपी में चल रहा था, भ्रष्टाचार का बोलबाला था। कर्नाटक के हर एक न्यूज़ पेपर में योगी जी के काम का जिक्र होता है। आज मुख्तार अंसारी हो यह आजम खान, माफियाओं और अपराधियों की जगह सिर्फ जेल है। ये सब भी जेल के अंदर है। यूपी में आज एक्सप्रेस-वे बन रहा है, विकास हो रहा है।

अफगानिस्तान में क्या चल रहा है जो लोग उनके ही धर्म को फॉलो कर रहे हैं । उनके साथ कैसा व्यवहार हो रहा है। अगर ऐसा यहां हो तो क्या करेंगे। हिंदुओं को ताकतवर होना है। देश भर की अधर्मी शक्तियां एक हो रही हैं। जैसे महाभारत में अर्जुन को हराने के लिए सब एक हुए थे, वैसे मोदी, योगी और बीजेपी के विरुद्ध सभी आसुरी शक्तियां एक हो रही हैं। कन्हैया कुमार भी कांग्रेस में शामिल होकर मोदी के खिलाफ जहर उगल रहा है।

उन्होंने एक दोहे से कहा कि”जब जब होई धरम की हानि, बारहि असुर अधम अभिमानी” साथियों अधर्मीयों का नाश कभी ईश्वर करते हैं कभी भगवान करते हैं। तो कभी वह हमसे करवाते हैं हमें मजबूत होना होगा।

Tags: ayodhya newsTejashwi Suryaup news
Previous Post

सिख हकीम को गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट, हमलावर फरार

Next Post

कैप्टन पर हरीश रावत का हमला, बोले- कुछ तो मजबूरियां रहीं होंगी, यूं ही कोई बेवफ़ा नहीं होता

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
harish rawat

कैप्टन पर हरीश रावत का हमला, बोले- कुछ तो मजबूरियां रहीं होंगी, यूं ही कोई बेवफ़ा नहीं होता

यह भी पढ़ें

pitru paksha

इस दिन से शुरू हो रहे हैं पितृ पक्ष, भूलकर भी न करें ये गलतियां

07/09/2022
He himself reacted to the meme being made on Cristiano Ronaldo and Amrita

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अमृता पर बन रहे मीम पर खुद उन्होंने दी प्रतक्रिया

18/06/2021
Punjab Shiksha Board

Punjab: स्कूली विद्यार्थियों को बड़ी राहत, शिक्षा विभाग का अहम फैसला

08/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version