• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिर्फ चार लफ्ज़ हैं  “नफरत”, इंसान इनको दिल से निकाल दे तो मोहब्बत बढ़ेगी : फात्मा जबीं

Writer D by Writer D
02/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर(मुजाहिद खाँ)। 2 अक्टूबर गाँधी जयन्ती समारोह के अवसर पर नगरपालिका रामपुर में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के बाद उत्कृष्ठ कार्यों के लिए नगरपालिका के लिपिकीय वर्ग व सफाई मित्रों को नगरपालिका अध्यक्षा द्वारा सम्मानित किया गया।

2 अक्टूबर गाँधी जयन्ती के अवसर पर रामपुर नगरपालिका परिसर में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए नगरपालिका अध्यक्षा फात्मा जबीं ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद स्कूली बच्चों ने राष्ट्रगीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसे सभी ने सराहते हुए हौंसला अफज़ाई की। वहीं नगरपालिका अध्यक्षा फात्मा जबीं ने उत्कृष्ठ कार्यों के लिए नगरपालिका के लिपिकीय वर्ग व सफाई मित्रों को सम्मानित करते हुए कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका डॉ विवेकानंद व अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

मीडिया से बात करते हुए नगरपालिका चेयरपर्सन फात्मा जबीं ने कहा कि नगर पालिका में आजादी का अमृत महोत्सव और 02 अक्टूबर के उपलक्ष्य में गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कोरोना काल में कर्मचारियों ने जो मेहनत की है, सड़कों पर रहे और जान की परवाह किए बिना लोगों की हिफाजत के लिए काम किया है। उन सभी को सम्मानित किया गया और जिन्होंने फर्स्ट, सेकंड, थर्ड ग्रेड हासिल किया उनको भी सम्मानित किया गया। फात्मा जबीं ने कहा कि सम्मानित करने का मकसद यह है कि उनका मनोबल बढ़े और उनकी काम करने में रुचि और पैदा हो और मेहनत से काम करें।

शहर की जो सफाई व्यवस्था है वह उन्हीं पर निर्भर करती है वो जितनी मेहनत करेंगे उतनी ज़्यादा सफाई रहेगी। कहा हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम उनको प्रोत्साहित करें और आगे बढ़ने की हिम्मत दें। यही हमारा संदेश है कि हम उनके साथ हैं वह काम करें। उनको सम्मानित करने से उनको मनोबल मिलेगा और उनके अंदर काम करने की हिम्मत पैदा होगी जोश बढ़ेगा।

राज्य आंदोलनकारियों के अनुरूप उत्तराखंड का होगा विकास : सीएम पुष्कर

पालिकाध्यक्षा फात्मा जबीं ने कहा कि सम्मानित कर यह बताने की कोशिश की गई है वो सब भी बराबर है कोई भेदभाव नहीं है। कहा आज भी गाँधी जयन्ती पर एकता का यही संदेश दिया है कि गांधी जी ने भी सारे धर्मों, भेदभाव सबको दूर करके अपने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यही संदेश है कि सब लोग सही रास्ते पर चलें एकता को बनाए रखें।

पालिकाध्यक्षा ने कहा कि आने वाला हिंदुस्तान ऐसा हो कि अगर मुसलमान मस्जिद में जाए तो बाहर हिंदू भाई उनकी हिफाजत करें और अगर हिंदू मंदिर में जाए तो मुसलमान भाई उनकी हिफाज़त करें ऐसा हिंदुस्तान होना चाहिए। भेदभाव मिटा देना चाहिए। कहा यह सिर्फ चार लफ्ज़ हैं नफरत। इंसान इन चार लफ्जों से जो बनता है नफरत उसको दिल से निकाल दे तो सब कुछ सुधर जाएगा और मोहब्बत पैदा होगी। नफरत शब्द हर इंसान के दिल से निकल जाना चाहिए।

Tags: Fatma Jabeengandhi jayantiRampur Newsup newsरामपुर न्यूज़
Previous Post

मोदी-योगी के कार्यों से विपक्ष में बौखलाह : सेवता ज्ञान

Next Post

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने गांधी और शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने गांधी और शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

यह भी पढ़ें

Shahjhanpur Encounter

प्रोफेसर आलोक गुप्ता की हत्या करने वाला शाहबाज एनकाउंटर में ढेर

20/09/2023

इस देश में अमेरिकी दूतावास पर हुआ 2 रॉकेट हमला, US अधिकारियों को कोई नुकसान नहीं  

29/07/2021
Love Jihad

लव जिहाद: धर्म छुपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

05/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version