• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीजा ने करवाया था युवती पर एसिड अटैक, पुलिस ने किया बेनकाब

Writer D by Writer D
03/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, जालौन
0
Acid Attack

Acid Attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एसिड एटैक: युवती का जीजा ही निकला मास्टमाइंड

उरई 02 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जनपद जालौन में कोच कोतवाली थानाक्षेत्र में एक युवती पर हुए एसिड एटैक मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया जिसमें बताया गया कि युवती के जीजा के इशारे पर ही इस घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने शनिवार को बताया कि 21 सितंबर को कोच कस्बा निवासी चंद्र प्रकाश सैनी की पुत्री पर अज्ञात हमलावरों ने एसिड एटैक किया था और श्री सैनी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ याचिका दी थी।। युवती के ऊपर एसिड अटैक की घटना को गंभीरता से लेते हुए लेते हुए अपराधियों को पकड़ने के लिए 06 टीमों का गठन किया गया। सर्विलेंस टीम सहित सभी पुलिसकर्मियों ने गंभीरता और तेजी से काम करते हुए कोरोसिव केमिकल अटैक की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को बेनकाब कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया युवती के एसिड अटैक करने का षड्यंत्र युवती के जीजा ने ही रचा था । इस काम के लिए उसने कुछ अपराधियों को भारी भरकम सुपारी भी दी थी साथ ही घटना को अंजाम देने के लिए अपने मित्रों का भी सहयोग दिया । घटना के तुरंत बाद सभी टीमें जनपद झांसी, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा, मध्य प्रदेश में दबिश दे रहीं थीं। लगभग 50 संदिग्धों से पूछताछ साथ ही सीसीटीवी कैमरा के 45 फुटेज देखने के बाद घटना में शामिल सभी अपराधियों के नाम सामने आ गए।

अधीक्षक ने बताया मुखबिर की सूचना पर पंकज उर्फ प्रेम नारायण सैनी निवासी नारायणपुर कोतवाली औरैया पीड़िता का जीजा संजय पाल उर्फ सुरेंद्र सिंह पुत्र आसाराम निवासी रायपुर कोतवाली औरैया, विनय पुत्र मनीष सिंह निवासी पुरवा चंदेल हैदरपुर थाना , अजीतमल गौरव यादव पुत्र मोहन चंद्र सुरजीत पुरा थाना भरथना जिला इटावा को गिरफ्तार कर उनके पास से एक कार व 25000 रूपये नगद बरामद किये। गिरफ्तार किए गए लोगों से गहन पूछताछ में बताया कि चंद्रशेखर पुत्र अंगद सिंह यादव निवासी थाना भरथना, ऋषभ पुत्र अरविंद निवासी थाना भरथना, चेतन यादव पुत्र निर्भय सिंह बमोरी थाना औरैया, रोहित पुत्र सर्वेश निवासी कल्पना नगर कस्बा कोतवाली भरथना भी घटना में शामिल थे अतः इन लोगों की भी तलाश की जा रही है। इन चारों की तलाश की जा रही हूं।

युवती के जीजा ने बताया कि घटना को अंजाम देने में ऋषभ और गौरव का मुख्य रूप से हाथ था ,इन्हीं दोनों ने युवती पर तेजाब फेंका था। जीजा ने युवती की दुकान पर एक माइक्रोफोन लगाया था जिसकी मदद से वह अपने मोबाइल पर पूरी घटना को लाइव देख रहा था। हांलाकि एटैक की यह घटना पास मे लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गयी थी इसी के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ हो पायी है। जीजा और इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों ने स्वीकार किया कि सौदा सात लाख में तय हुआ था जिसमें दो लाख एडवांस और पांच लाख एटैक के बाद दिये जाने थे।

एक सवाल के जवाब में अधीक्षक ने बताया विनय एवं गौरव का लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहास भी है। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता को अनुकंपा राशि एक लाख और विवेचना के दौरान दो लाख रूपये आरोप पत्र दाखिल होने के बाद दिलवाने की सिफारिश की जायेगी।

Tags: acid attackcrime newsup news
Previous Post

गोर्रा नदी में समाया दो मंजिला भवन, लाखों का हुआ नुकसान

Next Post

मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Lallan Singh Encounter
Main Slider

दो SI समेत 7 हत्याओं का आरोपी लल्लन सिंह का खात्मा, STF ने किया ढेर

22/06/2026
CM Yogi Adityanath did 'Janata Darshan'
Main Slider

अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाईः मुख्यमंत्री

22/06/2026
Murder
Main Slider

तिहरे हत्याकांड से दहला गोरखपुर, भाई-भाभी समेत भतीजे की हत्या

22/06/2026
उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Next Post
murder

मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या

यह भी पढ़ें

ss sandhu

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की

01/06/2022
कैप्टन अमरिंदर सिंह

बेलगाम हुआ कोरोना, पंजाब में 31 तक बढ़ा वीकेंड लॉकडाउन, कल से नाइट कर्फ्यू भी लागू

20/08/2020
Jayaprada

जया प्रदा हो सकती है गिरफ्तार, इस मामले में रामपुर पुलिस कर रही तलाश

15/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version