Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइममथुरा

स्कूली छात्र का हत्यारा गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की मथुरा पुलिस ने शनिवार को केन्द्रीय विद्यालय में नौवीं कक्षा के छात्र के हत्यारे को गिरफ्तार कर मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि छात्र का शव मथुरा रिफाइनरी के अन्तर्गत बाद गांव के बाहर से गुजरती रेल लाइन के पास से एक झाड़ी में नग्न अवस्था में गुरूवार को मिला था। छात्र की हत्या का पता लगाने के लिए पांच टीमें लगाई गई थीं।

उन्होने बताया कि गिरफ्तार किये अभियुक्त ने हत्या का जुर्म इकबाल किया है। शादीशुदा अभियुक्त मनोज ने बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। वह शराब और भांग का नशा करता है तथा घटना के दिन भी उसने इस छात्र को चाउमीन और पेटीज खरीदने के लिए 100 रूपए दिए थे तथा घटनास्थल पर उसे बुलाया था। उसने बताया कि उसके साथ बुरा काम करने में असफल रहने पर उसने 14 वर्षीय छात्र की हत्या कर दी थी ।

पुलिस को उसने छात्र का मोबाइल भी उपलब्ध कराया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button