• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर हिंसा की STF करेगी जांच, अब तक 24 लोगों की हुई शिनाख्त

Writer D by Writer D
04/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखीमपुर खीरी
0
Lakhimpur Kheri violence

Lakhimpur violence case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी में बीते रविवार को किसानों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समर्थकों के बीच हुए हिंसक झड़प की जांच अब तेज होती जा रही है।

हिंसक झड़प में अबतक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना में सियासी बवाल भी तेज होता जा रहा है। लखीमपुर खीरी में भड़की हिंसा की जांच अब एसटीएफ करेगी। मिल रही जानकारी के मुताबिक एसटीएफ सोमवार शाम से ही जांच अपने हाथ में ले लेगी।

उधर पुलिस ने हिंसा के बाद वायरल वीडियो से 24 लोगों की शिनाख्त की है। साथ ही पुलिस सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इससे पहले पूरे मामले में पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और बलवा सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ़्तारी नहीं हुई है। उधर लखीमपुर जिला प्रशासन और किसानों के बीच बैठकों का दौर जारी है। किसानों की मांग है कि अजय मिश्रा को मंत्री पद से हटाया जाए। उनके बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तार किया जाए। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

प्रियंका के नजरबंद करने से नाराज कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया, सड़क जाम

इस बीच मामले को लेकर लखीमपुर खीरी से लेकर लखनऊ तक बवाल मचा हुआ है और जमकर सियासत जारी है। पुलिस ने लखीमपुर जाने के जिद पर अड़े अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेताओं को हिरासत में लिया गया है। विपक्ष का आरोप है कि उसे पीड़ितों से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

उधर विपक्ष के रवैये पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए योगी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर सियासत कर रहा है। इसकी इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। खुद मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लिया है। बिना जांच के किसी भी नतीजे पर पहुंचना उचित नहीं है। मामले में जो भी दोषी होगा उसे सख्त से सख्त अजा दी जाएगी।

Tags: lakhimpur newslakhimpur viplenceLucknow Newsup newsup stf
Previous Post

प्रियंका के नजरबंद करने से नाराज कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया, सड़क जाम

Next Post

मुंबई में गिरी चार मंजिला इमारत, एक बुजुर्ग की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Marriage
Main Slider

ऐसी लड़कियां मानी जाती हैं भाग्यशाली, शादी के बाद खुल जाती है पति की किस्‍मत

22/07/2026
Gangajal
Main Slider

घर में गंगाजल को रखने के ये हैं नियम, किस पात्र में रखें

22/07/2026
Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
Next Post

मुंबई में गिरी चार मंजिला इमारत, एक बुजुर्ग की मौत

यह भी पढ़ें

प्रकाश जावडेकर Prakash Javadekar

नई शिक्षा नीति के तहत भारत ने विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए खोले दरवाजे

30/07/2020

जालीदार बिकिनी में इस एक्ट्रेस ने बढ़ाया इंटनेट का पारा, सर्दी में छूटे फैंस के पसीने

19/01/2022

रूठे हुए शनिदेव को मनाना है तो करें ये खास उपाय, प्रसन्न होंगे न्याय देवता

16/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version