• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पांच महीने की गर्भवती के साथ गैंगरेप, महिला ने दिया मृत बच्चे को जन्म

Writer D by Writer D
04/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, औरैया, क्राइम
0
Gang Rape

Gang Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दिबियापुर में गर्भवती का ससुराल से अपहरण कर एक गांव में तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। बाद में कमरे में बंद कर दिया। घटना के छह दिन बाद महिला ने पांच माह के अविकसित मृत बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता के पिता ने तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार की रात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी गर्भवती को दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर जननी सुरक्षा योजना वार्ड में महिला ने पांच माह के अविकसित मृत बच्चे को जन्म दिया।

इधर पीड़िता के पिता ने थाने में दिए गए शिकायतीपत्र में आरोप लगाया कि जलनिकासी को लेकर उनका गांव के कुछ लोगों से विवाद है। इसी को लेकर आरोपी खुन्नस मानते हैं। 28 सितंबर को उसकी बेटी अपनी ससुराल में थी।

वहां शौच के लिए जा रही थी, तभी गांव (मायके) के तीन आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर अपहरण किया और गांव के एक कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद गांव के ही कमरे में बंद कर दिया।

यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 11 करोड़ के पार, सीएम योगी ने जतायी खुशी

गांव के लोगों की सूचना पर अगले दिन पीड़िता को किसी प्रकार से बाहर निकाला गया। रविवार रात में उसे पीड़ा होने पर दिबियापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए।

पीड़िता ने बताया आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। साथ ही पेट में लात भी मारे। इससे उसके गर्भ में पल रहा पहला बच्चा मर गया। इस संबंध में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

Tags: Auraiya Newscrime newsgangrapeup news
Previous Post

यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 11 करोड़ के पार, सीएम योगी ने जतायी खुशी

Next Post

राहुल ने जड़ा 101 मीटर लंबा गगांचुंबी छक्का, स्टेडियम पार पहुंची गेंद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी रविवार को पुलिस विभाग के चयनित अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Sarvodaya Vidyalaya
उत्तर प्रदेश

सर्वोदय विद्यालयों में सुविधाओं की सौगात, 15 स्कूलों के कायाकल्प के लिए 1.50 करोड़ रुपए जारी

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोवंश को तत्काल मिलेगा उपचार, हर जिले में बनेगा इमरजेंसी रेस्क्यू सिस्टम

19/09/2026
Main Slider

कठिन चुनौतियों से जूझने का आत्मबल प्रदान करता है आत्मविश्वासः मुख्यमंत्री

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने लंपी वायरस की रोकथाम के लिए 25 जनपदों में 606 टीमें कीं तैनात

19/09/2026
Next Post

राहुल ने जड़ा 101 मीटर लंबा गगांचुंबी छक्का, स्टेडियम पार पहुंची गेंद

यह भी पढ़ें

badrinath dham

ब्रह्म मुहूर्त में खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह

08/05/2022
केविन पीटरसन Kevin Pietersen

केविन पीटरसन, बोले- भारत ने इंग्लैंड की बी टीम को हराया

16/02/2021
accident

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो बच्चों की मौत, सात गंभीर

20/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version