Main Sliderउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दम्पति की मौत

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के पचोखरा क्षेत्र में सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दम्पति की मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पचोखरा क्षेत्र में इमलिया निवासी 34 वर्षीय रुपेन्द्र पत्नी राजेश्वरी और अपने बच्चे के साथ बाइक पर रहा था।

पचोखरा इलाके में एटा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया,जिससे पति पत्नी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक भी हाइवे से नीचे गिर गया।

उन्होंने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button