• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में पहली नवरात्रि पर करेंगे कलश स्थापना, रखेंगे उपवास

Writer D by Writer D
05/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन बृहस्पतिवार की शाम गोरखनाथ मंदिर में कलश की स्थापना करेंगे और इसके साथ ही यहां विशेष अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे।

गौरतलब है कि गुरु गोरक्षनाथ जहां भगवान शिव के अवतार हैं , वहीं नाथपंथी योगी शैव मतावलम्बी हैं, लेकिन गोरक्षपीठ में शिव के साथ शक्ति की आराधना की अद्भुत परंपरा है। मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में पूरे नवरात्र अनवरत साधना चलती है। नवरात्र की पूर्णाहुति पर राघव अर्थात भगवान राम का राजतिलक करने की परंपरा अन्यत्र नहीं दिखती। विजयादशमी यानी दशहरा पर राघव-शक्ति मिलन में गोरक्षपीठाधीश्वर श्री योगी स्वयं खुद मौजूद रहेंगे।

गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ के अनुसार गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर बाद गोरखपुर आएंगे । इसके बाद शाम के समय नवरात्र प्रतिपदा पर गोरखनाथ मंदिर में परम्परागत कलश यात्रा निकलेगी। मंदिर के प्रधान पुजारी की अगुवाई में यह यात्रा मंदिर के परम्परागत सैनिकों की सुरक्षा में निकलेगी जिसमें सभी पुजारी, योगी, वेद पाठी बालक, पुरोहित एवं श्रद्धालु शामिल होंगे।

कलश यात्रा में शिवशक्ति और बाबा गोरखनाथ के अस्त्र त्रिशूल को मंदिर के मुख्य पुजारी योगी कमलनाथ लेकर चलते हैं। परंपरा के अनुसार त्रिशूल लेकर चलने वाले को नौ दिन मंदिर में ही रहना होता है। भीम सरोवर से जल से मठ के प्रथम तल पर कलश की स्थापना कर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ मां भगवती की उपासना करेंगे।

छात्रों को स्मार्टफोन या टैबलेट देगी योगी सरकार, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर 

मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि मठ में शारदीय नवरात्र में श्रीमददेवीभागवत की कथा एवं दुर्गा शप्तशती का पाठ प्रतिपदा से विजयाशदमी तक हर दिन अपराह्न सुबह एवं शाम 4 बजे 6 बजे तक चलेगा। देवी.-देवताओं के आह्वान के साथ पूजन-आरती होती है। अष्टमी की रात्रि 13 अक्टूबर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महानिशा पूजन करेंगे।

उन्होंने बताया कि नवरात्र में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ नौ दिन उपवास रखेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री बनने के पहले वह अनवरत नौ दिन शक्ति की आराधना करते थे और मंदिर परिसर से बाहर नहीं जाते थे।

नौ दिन व्रतोपासना की पूर्णाहुति हवन और कन्या पूजन से होती है। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर गुरुवार को पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ कन्याओं का मातृ स्वरूप में पूजन कर उनके पांव पखारेंगे। बटुक भैरव के रूप में कुछ बालक भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम मठ के प्रथम तल पर 12 बजे आयोजित होगा।विजयादशमी के दिन 15 अक्टूबर को 9 बजे सुबह श्रीनाथ जी का विशिष्ट पूजन गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ करेंगे। उसके बाद सभी देव विग्रह एवं समाधि पर पूजन होगा। अपराह्न एक बजे से तीन बजे तक तिलकोत्सव का कार्यक्रम चलेगा। उसके बाद शाम चार बजे मुख्यमंत्री श्री योगी रथ पर सवार होकर मानसरोवर मंदिर में देव विग्रहों का पूजन एवं अभिषेक करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री मानसरोवर रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम का राजतिलक करेंगे और बाद में राघव-शक्ति मिलन की परंपरा का निर्वहन होगा। गोरक्षपीठाधीश्वर विजयादशमी के दिन साधु-संतों के आपसी विवादों के समाधान के लिए दंडाधिकारी की भी भूमिका में होंगे।

Tags: gorakhpur newsnavratrinavratri 2021Navratri muhurtNavratri Newsup news
Previous Post

भारतीय हॉकी टीमों ने कॉमवेल्थ गेम्स से वापस लिया नाम, ये है बड़ी वजह

Next Post

डिप्टी CM केशव मौर्य ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर महंत नृत्यगोपाल का लिया हालचाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Next Post

डिप्टी CM केशव मौर्य ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर महंत नृत्यगोपाल का लिया हालचाल

यह भी पढ़ें

Face Pack

तेज धूप ने चेहरे की रंगत को कर दिया फीका, खोया निखार वापस लौटा सकता है ये फेस पैक

09/04/2025
Heart Attack

हार्ट अटैक के हो सकते है ये लक्षण, न करें नजरंदाज

16/04/2025
hariyali teej

कब है हरियाली तीज, विधि-विधान से करें शिव शक्ति की पूजा

27/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version