• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी आज जाएंगे लखीमपुर खीरी, सीतापुर समेत इन जिलो में इंटरनेट बंद

Writer D by Writer D
06/10/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कहा कि देश के किसानों पर सरकार आक्रमण कर रही है। उन्होंने कहा कि वे बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लखनऊ जाएंगे। वहां से वे लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गये किसानों के परिजनों से मिलने जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को लखनऊ में थे लेकिन मृत किसानों के परिजनों से मिलने नहीं गये। राहुल ने कहा कि वे किसानों की लड़ाई में उनके साथ हैं।

राहुल ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि वहां मात्र तीन लोगों के साथ लखीमपुर खीरी जाना चाहते हैं। वह सभी नियमों का पालन करते हुए वहां पहुंचना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो मृत किसानों के परिजनों से मिलकर उनके दुख में शामिल होना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के साथ आज प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद रहे।

हमें मार दीजिए, काट दीजिए हमें फर्क नहीं पड़ता : राहुल गांधी

हालांकि अभी योगी सरकार ने राहुल समेत इन नेताओं के दौरे की इजाजत नहीं दी है।

राहुल दोपहर 12.30 बजे लखनऊ के लिए फ्लाइट लेंगे और 1.30 बजे तक लखनऊ पहुंच जाएंगे। लखनऊ में धारा 144 लगा दी गई है। उधर, लखीमपुर खीरी में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के आने की सूचना पर 10 हजार किसानों के जुटने की संभावना है। ऐसे में मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच और पीलीभीत में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बीते रविवार को हुई हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी।

Tags: delhi newsLakhimpur Khirilakhimpur voilenceNational newsrahul gandhirahul gandhi up visit
Previous Post

हमें मार दीजिए, काट दीजिए हमें फर्क नहीं पड़ता : राहुल गांधी

Next Post

पेट्रोल-डीजल में फिर लगी आग, लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Next Post

पेट्रोल-डीजल में फिर लगी आग, लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम

यह भी पढ़ें

Ashish Goyal

विद्युत व्यवस्था में परीक्षण खण्ड का अत्यधिक महत्व: आशीष गोयल

28/09/2023
stingray

न्यूजीलैंड में मछलियों ने बिना किसी नर के दिया बच्चों को जन्म, वैज्ञानिक हैरान

24/01/2021
FBI

इस अमेरिकी सीरियल किलर के बारे में पढ़कर रह जाएंगे दंग

01/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version