नई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में केंद्रीय कृषि कानूनों और पंजाब की बॉर्डर स्थिति को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से कैप्टन की भेंट संभव है। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह पीएम मोदी को इन्हीं मसलों को लेकर पत्र भी लिख चुके हैं।

इससे पहले पंजाब के सीएम रहते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी। जिसमें उन्होंने पंजाब की बॉर्डर पर सुरक्षा और सीमा पार से बढ़ते आतंकी खतरों पर ध्यान देने की बात रखी थी। साथ ही उन्होंने अपने पत्र में कृषि कानूनों के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे किसानों से चर्चा करने की अपील की थी। इस मुद्दे के हल के लिए कैप्टन ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की भी बात कही थी।

SC का आदेश, पुराने पैटर्न पर होगी NEET-PG की परीक्षा

वही आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कैप्टन अमरिंदर सिंह और पीएम की संभावित मुलाकात को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सियासी हलके में इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि अमरिंदर सिंह आगामी चुनावों में बीजेपी को बाहर से समर्थन दे सकते हैं।

वहीं किसान आंदोलन में कृषि बिल के विरुद्ध खड़ रहने वाले अमरिंदर से बीजेपी इस बात की भी आस लगाए बैठी है कि वो इसे समाप्त करने के लिए कोई बीच का रास्ता खोज निकालेंगे और चुनाव से पहले बीजेपी की सबसे बड़ी मुश्किल को खत्म कर देंगे।

Related Articles

Back to top button