• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किंग खान के बेटे आर्यन को ‘जेल’ या ‘बेल’ पर फैसला आज

Writer D by Writer D
07/10/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Aryan Khan

Aryan Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की NCB कस्टडी आज समाप्त हो रही है। आर्यन के अलावा रविवार को गिरफ्तार हुए 7 अन्य आरोपियों की कस्टडी भी आज ही खत्म हो रही है। माना जा रहा है कि NCB इनकी आगे की कस्टडी मांग सकती है।

इस बीच देर रात इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक विदेशी नागरिक को अरेस्ट किया है। इस पर क्रूज से गिरफ्तार लोगों को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है। आज आर्यन के वकील उनकी जमानत की अर्जी भी अदालत में दायर कर सकते हैं।

इस मामले में अब तक 17 लोगों को NCB गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से 8 लोग 7 अक्टूबर तक और अन्य 8 आरोपी 11 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में हैं। आर्यन के अलावा उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा, इश्मीत सिंह चड्ढा, मोहक जायसवाल, मुनमुन धामीचा और नूपुर सतीजा की कस्टडी भी आज समाप्त हो रही है। इस केस में अधिकारियों ने कथित रूप से कोकीन, मेफेड्रोन, चरस, हाइड्रोपोनिक और एमडीएमए जैसी कई ड्रग्स और 1.33 लाख रुपए नगद जब्त किए हैं।

किंजल दवे और विशाल पांडेय के साथ मीडिया फिल्म्सक्राफ्ट का गरबा एंथम ‘गुजराती बीट’ हुआ रिलीज़

आरोपी मोहक जायसवाल से पूछताछ के बाद अधिकारियों ने मुंबई के जोगेश्वरी में छापेमारी की और 3 अक्टूबर को अब्दुल कादिर शेख को मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया। NCB का दावा है कि आरोपी इश्मीत सिंह चड्ढा से पूछताछ के बाद उन्होंने 4 अक्टूबर को गोरेगांव निवासी श्रेयस सुरेंद्र नायर को चरस के साथ गिरफ्तार किया था।

आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे आज उनकी जमानत की अर्जी भी अदालत में दायर कर सकते हैं। NCB ने कोर्ट के सामने दलीलें दी कि आर्यन खान की वॉट्सऐप चैट से खुलासा हुआ है कि वह विदेशी ड्रग्स पैडलर के भी संपर्क में थे। NCB ने कोर्ट को बताया कि आर्यन ने अमेरिका की दक्षिण कैलिफोर्निया की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान भी ड्रग्स का सेवन किया था। इसलिए इस ड्रग्स मामले की जांच अंतरराष्ट्रीय एंगल से भी किए जाने की जरूरत है।

देसी गर्ल Priyanka Chopra ने बिकिनी में दिखाए जलवे, क्रूज पर दिखा ग्लैमरस अंदाज़

हालांकि, अदालत में आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने दलील देते हुए कहा कि आर्यन खान के पास से NCB को न तो ड्रग्स मिली और न ही इस बात के कोई सबूत मिले हैं कि आर्यन खान ने ड्रग्स का सेवन किया। इसके अलावा मानशिंदे ने अदालत के सामने कहा कि NCB ने आर्यन खान पर जितनी भी धाराएं लगाई हैं वह सब जमानती हैं।

 

Tags: aryan khanbollywood gossipsboolywwod drugs casedrug caseEntertainment news
Previous Post

किंजल दवे और विशाल पांडेय के साथ मीडिया फिल्म्सक्राफ्ट का गरबा एंथम ‘गुजराती बीट’ हुआ रिलीज़

Next Post

Rubina Dilaik ने दिखाया अपना हॉट अंदाज, वायरल हो रही हैं Photos

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Main Slider

गरीब, महिला, युवा और दिव्यांग की समस्याओं पर संवेदनशील सरकार—जनता दर्शन में मौर्य ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

05/10/2026
Main Slider

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विकसित होगी इंटरनेशनल ट्रेड सिटी

05/10/2026
BJP
Main Slider

UP राज्यसभा के लिए BJP की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

05/10/2026
Main Slider

CM धामी से एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने की भेंट

05/10/2026
Next Post

Rubina Dilaik ने दिखाया अपना हॉट अंदाज, वायरल हो रही हैं Photos

यह भी पढ़ें

Amalaki Ekadashi

कब मनाई जाएगी आमलकी एकादशी, जाने पूजा विधि एवं महत्व

26/02/2026
The Kerala Story

बहुत जल्द ओटीटी पर होगी ‘द केरला स्टोरी’

08/05/2023
कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

कांग्रेस में बढ़ी आंतरिक कलह, सिब्बल के बाद इस कद्दावर नेता ने उठाया सवाल

20/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version