• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर खीरी कांड का आरोपी आशीष मिश्रा बदल रहा है अपनी लोकेशन, तलाश जारी

Writer D by Writer D
08/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखीमपुर खीरी
0
Lakhimpur violence

Lakhimpur violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड मामले में पुलिस ने मुख्यारोपी केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे आशीष मिश्र उर्फ मोनू को बयान दर्ज कराने के लिए क्राइम ब्रांच ने आज शुक्रवार सुबह 10 बजे पुलिस लाइन में तलब किया था लेक‍िन वह पुल‍िस के समक्ष पेश नहीं हुआ।

केस सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का आरोपी बेटे अशीष मिश्रा की पहली लोकेशन भारत-नेपाल बॉर्डर पर मिली थी। यह लोकेशन नेपाल के गुरी फेंटा के आसपास की थी। यूपी पुल‍िस को पता चला है क‍ि आशीष म‍िश्रा अपनी लोकेशन बार-बार बदल रहा है।

आशीष की शुक्रवार सुबह की लोकेशन उत्तराखंड के बाजपुरा की पता चली है। बताया जा रहा है क‍ि लखीमपुर खीरी पुलिस ने नेपाल और उत्तराखंड पुलिस दोनों से संपर्क किया है। गौरतलब है कि आशीष के खिलाफ हत्या के साथ ही अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

वहीं सूत्रों का ये भी कहना है कि मामले के तूल पकड़ने के साथ ही आशीष मिश्रा फरार हो गया है। इसी को देखते हुए यूपी पुलिस ने टीमें गठित कर उनकी तलाश शुरू की है। अब आशीष को पकड़ने के लिए पुलिस कई इलाकों में छापेमारी करने जा रही है। वहीं इससे पहले मंत्री अजय मिश्रा ने कहा था कि मैंने अपने बेटे को कहीं नहीं छुपाया। वह बड़ा है। सोच-समझकर निर्णय लेता है। उसे जब सामने आना होगा तो आएगा। वह खुद फैसले लेता है। अजय मिश्रा ने कहा कि पूरे मामले में न्यायिक जांच हो रही है, सब कुछ सामने आ जाएगा।

लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, दिल्ली में डीजल 92 के पार

मंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि मेरे बेटे पर आरोप लगा है। मुकदमा कोई भी दर्ज करा सकता है। जांच में सब साफ होगा। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा दोषी होगा तो जांच एजेंसियां काम करेंगी। अभी जांच हो रही है होने दीजिए। इससे पहले लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में आशीष पांडे और लव कुश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना में आशीष पांडे और लव कुश भी शामिल थे और दोनों घायल भी हुए थे।

Tags: Ajay Mishraashish mishralakhimpur caselakhimpur newsup news
Previous Post

लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, दिल्ली में डीजल 92 के पार

Next Post

एक बार फिर आमने-सामने आए भारत-चीन के सैनिक, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ की पूजा में कुछ छूट न जाए! नोट करें पूरी लिस्ट

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही युवाशक्ति: मुख्यमंत्री

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

टीजीटी के 17,735 पदों में आरक्षण को लेकर निराधार दुष्प्रचार: चयन आयोग

27/10/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट के 22 बड़े फैसले: शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज, रोबोटिक्स पार्क और 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूर

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी कैबिनेट निर्णय : प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास

27/10/2026
Next Post
indo-chaina meeting

एक बार फिर आमने-सामने आए भारत-चीन के सैनिक, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

Keshav Maurya

सदन का समय बर्बाद कर जनता के धन का दुरुपयोग का घोतक न बने विपक्ष: केशव मौर्य

03/08/2026
smuggler arrested

दो मादक तस्करों को एसटीएफ ने दबोचा, कब्जे से दो करोड़ 60 लाख का गांजा बरामद

15/03/2021
List of fasts and festivals of June

शनि जयंती, वट सावित्री आदि पर्व जून में मनाएं जाएंगे, यहां देखें पूरी लिस्ट

28/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version