• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक बार फिर आमने-सामने आए भारत-चीन के सैनिक, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
08/10/2021
in Main Slider, अरुणाचल प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
indo-chaina meeting

indo-chaina meeting

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत और चीन के बीच लेह में लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच अब अरुणाचल प्रदेश से भी तनातनी की खबर है। अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा पर आमने-सामने आ गए। कमांडर स्तर की बातचीत के बाद ये मसला सुलझ गया। भारत और चीन, दोनों देशों के सैनिक पेट्रोलिंग के दौरान भिड़ गए थे। झड़प की ये घटना पिछले सप्ताह हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के यांगत्से के करीब तवांग सेक्टर में पिछले हफ्ते भारतीय सैनिकों ने चीन के करीब दो सौ सैनिकों को रोक दिया था। भारतीय सैनिकों की परसेप्शन के मुताबिक ये चीनी सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में घुस आए थे। इसके बाद चीनी सैनिकों को हिरासत में लिए जाने के संबंध में सवाल मिलने लगे। रक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारत-चीन सीमा का औपचारिक रूप से सीमांकन नहीं किया गया है। दोनों देशों की सीमा रेखा परसेप्शन पर आधारित  है और परसेप्शन में अंतर है।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक दोनों देश अपनी-अपनी धारणा के मुताबिक गश्ती करते हैं। दोनों देशों के बीच किसी तरह की असहमति या टकराव का प्रोटोकॉल के मुताबिक शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाता है। रक्षा मंत्राल के सूत्रों के मुताबिक घटना पिछले हफ्ते की है। सीमा पर शांति व्यवस्था कायम है।

लखीमपुर खीरी कांड का आरोपी आशीष मिश्रा बदल रहा है अपनी लोकेशन, तलाश जारी

गौरतलब है कि उत्तराखंड के बाराहोती में चीन के करीब सौ सैनिक सीमा रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे। 30 अगस्त को भारतीय सीमा में करीब पांच किलोमीटर अंदर तक आने के बाद चीनी सैनिक वापस लौट गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा क्षेत्र से वापस लौटने के पहले  इलाके में एक  पुल को भी नुकसान पहुंचाया था। हालांकि, इस खबर को सुरक्षा एजेंसियों ने खारिज कर दिया था।

बता दें कि पूर्वी लद्दाख में पिछले साल अप्रैल से ही तनातनी चल रही है। डेढ़ साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी तनाव जारी है। दोनों देशों के बीच गतिरोध दूर करने के लिए सैन्य स्तर की बातचीत जारी है तो साथ ही चीन की ओर से उकसावे वाली कार्रवाई भी। चीन एलएसी पर लगातार अपने सैनिकों की तादाद बढ़ा रहा है।

Tags: Arunachal Pradesh Newsindi-china borderindia china armyIndo-China tensionNational news
Previous Post

लखीमपुर खीरी कांड का आरोपी आशीष मिश्रा बदल रहा है अपनी लोकेशन, तलाश जारी

Next Post

दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, 114 निरीक्षकों का हुआ तबादला

Writer D

Writer D

Related Posts

Divorce
Main Slider

लोक अदालतों को तलाक देने का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

01/06/2026
Cylinder
Main Slider

महंगाई का डबल झटका: 19 किलो के बाद अब 5 KG वाले सिलेंडर के दाम भी उछले

01/06/2026
Monsoon
Main Slider

केरल में मानसून का मंगल प्रवेश, IMD ने बताया आपके राज्य में कब होगी झमाझम बारिश

01/06/2026
Toxic Gas Leak
क्राइम

लुधियाना में जहरीली गैस रिसाव से मचा कोहराम, पिता-बेटे समेत 3 ने तड़पकर तोड़ा दम

01/06/2026
Haridwar: Bus full of devotees overturns
राष्ट्रीय

Haridwar: राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, महिला की मौत, 38 घायल

01/06/2026
Next Post

दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, 114 निरीक्षकों का हुआ तबादला

यह भी पढ़ें

Electricity Theft

सात लाख की पकड़ी विद्युत चोरी

11/11/2023
Arrested

चार शातिर चोर गिरफ्तार, कार, बाइक व सामान बरामद

20/08/2022
cm yogi

डबल इंजन की सरकार में यूपी का हर क्षेत्र शिक्षा के प्रकाश से जगमगा रहा : सीएम योगी

24/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version