• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गाड़ी पंचर कर उड़ाता था नोटों से भरा बैग, कानपुर स्वाट टीम ने दिल्ली से दबोचा शातिर

Writer D by Writer D
10/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर जनपद में दिल्ली से आकर वाहनों को पंचर कर उसमें से नोटों भरा बैग व सामान पार करने वाले शातिर गिरोह का खुलासा कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने किया है। डीसीपी पश्चिम के नेतृत्व में स्वाट व कल्याणपुर थाना पुलिस ने इस गिरोह के एक शातिर को दिल्ली से पकड़ा है। उसके कब्जे से इलाके में की गई सवा 13 लाख की टप्पेबाजी में मिली पौने सात लाख रूपये बरामद किए हैं।

डीसीपी पश्चिम/यातायात बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस लाइन में बताया कि कल्यानपुर थानाक्षेत्र के सत्यम विहार आवास विकास में रहने वाले मो0 रिजवान खान पुत्र हाजी खलील खां ने 28 सितम्बर को कार से रकम पार होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह कार से रूरा जाने के लिए निकले थे तभी एलडीको के सामने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कार पहिये में दो बार कील मारकर पंचर कर दिया था और बैग में रखे 13 लाख 25 हजार रुपये पार कर दिए थे।

इस शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन में कल्याणपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में थाना पुलिस व स्वाट टीम को लगाया गया। जांच में सामने आई कुछ फुटैज के आधार पर टीमें की सुराग लगाया तो शातिरों के दिल्ली के शातिर टप्पेबाज गिरोह होने का पता चला।

इस पर एक टीम दिल्ली के लिए रवाना किया गया। टीम ने दक्षिण दिल्ली के थाना मदनगीर गांव ई ब्लाक में छापेमारी कर चन्दरु पुत्र आरमोगन को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से कानपुर में टप्पेबाजी का बंटवारे में मिला 06 लाख 82 हजार रुपये बरामद हुए है।

अपराध करने का तरीका

डीसीपी पश्चिम/यातायात ने बताया कि कानपुर लाकर अभियुक्त से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह 6-7 की टोली में निकलते हैं तथा हमारा मुखिया किशन रैकी करता है। हम सभी लोग उसके बताए हुई योजना पर अमल करते हैं। गिरोह में शामिल आकाश व पवन गाड़ी में कील मारकर पंचर कर देते है तथा मैं व सोनू आंख बचाकर माल को पार कर देते हैं। इसके साथ ही अगर जरुरत पड़ी तो रोबिन व संजय लोगों को बातों में उलझाकर माल पार कर देते हैं।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम/यातायात बीबीजीटीएस मूर्ति ने ऐसी घटनाओं को लेकर नागरिकों से अपील है कि जब भी वो बड़ी रकम लेकर निकलें तो ऐसे लोगों से सावधान रहें जो आपका ध्यान भटका कर वारदात करते हैं।

Tags: kanpur crime newskanpur newsup news
Previous Post

संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, हिरासत में पति

Next Post

प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही सास की हत्या, प्रेमी संग बहू गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

10 dead so far in Sikkim tunnel accident.
क्राइम

सिक्किम टनल हादसे में अबतक 10 की मौत, ज़हरीली गैस और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

21/07/2026
CM Dhami
Main Slider

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM ने 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

21/07/2026
GATE 2027
Main Slider

GATE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की तारीख

21/07/2026
Abhijeet Deepke
Main Slider

‘बातचीत के लिए बुलाया, फिर नजरबंद कर दिया’— CJP का सरकार पर बड़ा आरोप

21/07/2026
Monsoon
उत्तर प्रदेश

बारिश और आकाशीय बिजली का डबल अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

21/07/2026
Next Post
murder

प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही सास की हत्या, प्रेमी संग बहू गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

shani dev

भगवान शिव दिलाएंगे शनि के दोषों से मुक्ति, जरूर करें ये अचूक उपाय

25/07/2020
constable body found hanging

पुलिस चौकी में सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

17/10/2020
CM Yogi

पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र बन रहा है भारत: सीएम योगी

06/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version