• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तानी के परमाणु बम के जनक डॉ. अब्दुल कादिर खान का निधन

Writer D by Writer D
10/10/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल कादिर खान का 85 वर्ष की उम्र में इस्लामाबाद के केआरएल अस्पताल में निधन हो गया।

कोरोना होने के बाद अब्दुल कादिर खान पिछले दिनों जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। अब्दुल कादिर पर परमाणु तकनीक चोरी करने और उसे उत्तर कोरिया एवं अन्य देशों को बेचने के भी आरोप लगे थे। डॉ. अब्दुल कादिर खान के इलाज में लापरवाही एवं अनदेखी से निधन के बाद से पाकिस्तान के लोगों में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ आक्रोश व गुस्सा देखा जा रहा है।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री परवेज खट्टक ने कहा कि उन्हें डॉ. अब्दुल कादिर खान के निधन पर ‘गहरा दुख’ हुआ है। यह पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा राष्ट्र के लिए उनकी सेवाओं का सम्मान करेगा। पाकिस्तान की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में उनके योगदान के लिए पूरा पाकिस्तान उनका बहुत ऋणी है। पाकिस्तान के ‘परमाणु जनक’ पाकिस्तान के योजना एवं विकास मंत्री असद उमर ने कहा कि देश को ‘अजेय’ बनाने में डॉक्टर खान की अहम भूमिका रही है। उन्होंने डॉ. अब्दुल कादिर खान की आत्मा की शांति के लिए दुआ की है।

डॉ. अब्दुल कादिर खान का जन्म स्वतंत्रता से पहले भारत के भोपाल में हुआ था और 1947 में भारत के विभाजन के बाद वो पाकिस्तान चले गये थे। पिछले महीने, डॉ. अब्दुल कादिर खान ने शिकायत की थी, कि न तो प्रधानमंत्री इमरान खान और न ही उनके किसी कैबिनेट सदस्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उसके बाद पाकिस्तानी जनता ने महान वैज्ञानिक की सुध नहीं लेने के लिए इमरान खान की जमकर आलोचना की थी।

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

मौत के बाद ‘सम्मान देने पर पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि जब तक डॉ. अब्दुल कादिर खान जिंदा थे और अस्पताल में भर्ती थे, तब तक ना तो इमरान खान ने उनका हाल जानने की कोशिश की और ना ही उनके किसी मंत्री ने। अब जब उनका निधन हो गया है, तो इमरान सरकार के सारे मंत्री उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। डॉ. अब्दुल कादिर खान जब अस्पताल में भर्ती थे, तो उन्होंने एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए इमरान सरकार पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाया था।

Tags: # world newsDr. Abdul Qadir Khaninternational NewsPakistan News
Previous Post

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Next Post

कारोबारी मनीष की पत्नी को केडीए से मिला नियुक्ति पत्र, सोमवार को करेंगी ड्यूटी जॉइन

Writer D

Writer D

Related Posts

Ice Tea
Main Slider

गर्मी और उमस में ये आइस टी आपके गले को देगी तरावट, तो हो जाए….

11/09/2026
Glowing Face
Main Slider

इस तरह से रखें स्किन का ध्यान, मिलेगी खूबसूरत त्वचा

11/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Mega mock exercise will be held on September 18
Main Slider

आपदाओं से निपटने की परखी जाएगी तैयारी, 18 सितंबर को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज

10/09/2026
Main Slider

तकनीकी और एआई के दौर में साहित्य की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण: आनंद वर्द्धन

10/09/2026
Next Post

कारोबारी मनीष की पत्नी को केडीए से मिला नियुक्ति पत्र, सोमवार को करेंगी ड्यूटी जॉइन

यह भी पढ़ें

AK Sharma

सितंबर माह में 3900 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने का लक्ष्य: एके शर्मा

12/09/2023
Chaitra Navratri

नवरात्रि में घर ले आएं ये चीजें, नहीं होगी धन की कमी

23/03/2023
Dead Body

ट्रैक्टर पलटने से युवक की दबकर दर्दनाक मौत

20/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version