• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक युवा ही है जो देश के भविष्य को आकार देता : धामी

Writer D by Writer D
10/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लक्सर में 4922.82 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 362.46 लाख रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और 4560.36 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

लोकार्पित की गई योजनाओं में ग्राम केहड़ा परगना मंगलौर में 230.36 लाख की लागत से बस स्टैंड, 86.24 लाख की लागत से राजकीय इंटर कालेज निरंजनपुर में चारदीवारी और 2 प्रयोगशाला, 45.86 लाख की लागत से ग्राम नगला खिताब में बारातघर शामिल हैं।

शिलान्यास की गई योजनाओं में 145.65 लाख रुपये की लागत से ग्राम सुल्तानपुर, ग्राम रणजीतपुर, ग्राम अकीबा खुर्द, ग्राम दरमाहपुर एवं बहालपुरी, पथरी समेत कई स्थानों पर सड़क निर्माण शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्सर क्षेत्र के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहाकि विधानसभा क्षेत्र लक्सर के अन्तर्गत लक्सर नगर में खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। ग्राम भिक्कमपुर, जीतपुर में आवश्यकतानुसार एसडीआरएफ की तैनाती की जाएगी। ग्राम भिक्कमपुर, जीतपुर में विद्युत आपूर्ति हेतु यथा आवश्यक क्षमता के विद्युत सब-स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। गंगा नदी के बांध पर हरिद्वार-भोगपुर-बालावाला सड़क का निर्माण किया जाएगा।

ग्राम पंचायत सुल्तानपुर, आदमपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा। लक्सर नगर में रेलवे अण्डरपास, ओवरहेड ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र लक्सर के अंतर्गत 50 हैण्ड पम्प लगाए जाएंगे। नगर पंचायत लक्सर के प्रमुख चौराहों पर हाईमास्ट लाइट लगायी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि पर फोकस। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हमारा मूल मंत्र है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को देश का नम्बर एक राज्य बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड को देश का प्रथम राज्य बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। हमें केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। सरकार दिसंबर तक वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार, राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने के लिए देवभूमि उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की भागीदारी के बिना कोई भी समाज अधूरा है। एक युवा ही है जो देश के भविष्य को आकार देता है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में साल 2025 तक उत्तराखंड को पर्यटन, शिक्षा, अध्यात्म के क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में 22-24 हजार रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। हमारी सरकार ने अतिथि शिक्षकों का वेतन 15,000 से बढ़ाकर 25,000 किया है। लम्बे समय से चली आ रही ग्राम प्रधानों की मांग को पूरा करते हुए प्रधानों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य, पर्यटन के क्षेत्र में कोविड राहत पैकेज दिया है, इसके अलावा निशुल्क जांच योजना, वात्सल्य योजना से जनता को राहत मिल रही है।

केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत योजना से लोगों के जीवन में काफी परिवर्तन आया है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैपियन, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, झबरेड़ा विधायक देश राज कर्णवाल, रुड़की मेयर गौरव गोयल समेत जिला प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: CM Pushkar SinghUttrakhand News
Previous Post

भाजयुमो राजनीति की पहली पाठशाला, जहां से राष्ट्र प्रेम की भावना मिलती है : धामी

Next Post

RNESL ने 1,100 करोड़ में स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर में 40 फीसदी हिस्सेदारी ली

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post

RNESL ने 1,100 करोड़ में स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर में 40 फीसदी हिस्सेदारी ली

यह भी पढ़ें

murder

जमीन विवाद में तीन महीने के मासूम की हत्या, ताऊ पर लगा गला रेतने का आरोप

09/12/2020
CM Bhajan Lal

Rising Rajasthan: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जाएगा जर्मनी और यूके के दौरे पर

14/10/2024
robbers arrested

तीन शातिर लुटरे चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी की बाइक व जेवरात बरामद

26/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version