Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबाराबंकी

चार मादक तस्कर गिरफ्तार, तीन करोड़ की मारफीन बरामद

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के सतरिख क्षेत्र में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एक किलो 95 ग्राम मारफीन बरामद की, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सतरिख पुलिस को सूचना मिली थी कि चार तस्कर कुछ सामान लेकर कहीं जा रहे हैं।

इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर बाबा पुल के पास से चार तस्करों सतरिख निवासी सद्दाम , सलमान ,राजा बाबू और अब्दुल फरीद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक किलो 95 ग्राम मारफीन बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button