• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गहलोत सरकार ने किया ऐलान, वापस होगा बाल विवाह रजिस्ट्रेशन बिल

राजस्थान विधानसभा में पारित इस विधेयक से बाल विवाहों का भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता था।

Desk by Desk
12/10/2021
in ख़ास खबर, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। बाल विवाह रजिस्ट्रेशन बिल पर राजस्थान की गहलोत सरकार ने यूटर्न ले लिया है। राजस्थान सरकार 17 सितंबर को विधानसभा में पारित विवादित बिल ‘राजस्थान विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन संशोधन विधेयक 2021’ को वापस लेने जा रही है। बता दें कि, विधेयक में सभी तरह के विवाहों का तीस दिन में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य किया गया था। इस बिल को लेकर लगातार विवाद हो रहा था। क्योंकि विधेयक में बाल विवाह के रजिस्ट्रेशन की भी छूट थी।

लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के लिए ‘अंतिम अरदास’ आज, प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल

इस बीच, सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि, विधानसभा में हाल ही पारित ‘राजस्थान अनिवार्य विवाह पंजीकरण (संशोधन) विधयेक 2021’’ पर पुन:विचार के लिए वह राज्यपाल से उसे वापस भेजने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को अध्ययन के लिए कानूनविदों को दिया जाएगा और उनकी सलाह के आधार पर इसे आगे बढ़ाने या नहीं बढ़ाने का फैसला किया जाएगा।

इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक  कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा, इस कानून पर पूरे देश में विवाद हुआ कि इससे बाल विवाह को प्रोत्साहन मिलेगा। ये हमारे लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं है, हमने इसे वापस मांगने का निर्णय किया है। हम कानून विशेषज्ञों से इसपर फिर से सलाह लेने के लिए राज्यपाल से विधेयक वापस लौटाने का अनुरोध करेंगे।

वहीं, सीएम गहलोत ने दावा किया कि, राज्य सरकार का संकल्प है कि राजस्थान में किसी भी कीमत पर बाल विवाह नहीं हो सकता है। इसपर कोई समझौता नहीं होगा और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं। उन्होंने कहा,  विवाह पंजीकरण कानून पर फिर से अध्ययन करेंगे, उसके बाद तय करेंगे कि उसे आगे बढ़ाना है या नहीं, हमें कोई दिक्कत नहीं है।

Tags: Ashok Gehlotbill on child marriagechild marriagesRajasthan
Previous Post

लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के लिए ‘अंतिम अरदास’ आज, प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल

Next Post

रिहायशी इलाके में विमान गिरने से दो की मौत, कई मकान और गाडियां जलकर खाक

Desk

Desk

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Next Post

रिहायशी इलाके में विमान गिरने से दो की मौत, कई मकान और गाडियां जलकर खाक

यह भी पढ़ें

Harsh Vardhan हर्षवर्धन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर Harsh Vardhan ने लोगों को दी ये सलाह

10/10/2020
murder

नवविवाहिता का हत्यारोपी पति गिरफ्तार, चार ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

02/01/2021
UPSC NDA-CDS 1

UPSC NDA और CDS के लिए आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई

20/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version