• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवपाल की रथयात्रा में सवार हुए कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम, कही ये बात

Writer D by Writer D
12/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांके बिहारी के दर्शन के बाद प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल ने चुनावी शंखनाद के साथ सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा की आगाज किया। पहले ही दिन उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ी गहमा-गहमी उस वक्त देखने को मिली जब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रियंका गांधी के सलाहकारों में शामिल आचार्य प्रमोद कृष्णम शिवपाल सिंह से मिलने पहुंचे और बधाई दी। थोड़ी ही देर में वे रथयात्रा में सवार भी हो गए। कांग्रेस के दिग्गज नेता के शिवपाल सिंह यादव के साथ रथ में सवार होने पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम के शिवपाल से मिलने के बाद नए राजनीतिक समीकरण का संकेत मिल रहा है।

प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा को समर्थन करने आए कांग्रेस नेता एवं धर्म गुरु प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उत्तरप्रदेश की सरकार अधर्म के रास्ते पर चल पड़ी है। इस अधर्म के रास्ते पर चल पड़ी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए शिवपाल ने रथयात्रा शुरू की है। प्रमोद कृष्णम ने बताया कि शिवपाल यादव से उनके निकटतम संबंध हैं और वह कल्कि आश्रम से भी जुड़े हुए हैं। उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देने आया हूं। इस दौरान उनसे जब प्रसपा और कांग्रेस के नेताओं के मिलने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में जनता दुखी है, किसानों को कुचला जा रहा है, जिन नेताओं पर जिम्मेदारी थी वह कहीं नजर नहीं आ रहे। सड़क पर जो नजर आ रहा है वह या तो प्रियंका नजर आ रहीं हैं या फिर शिवपाल।

मनीष हत्याकांड: फरार चल रहे दरोगा राहुल और सिपाही प्रशांत गिरफ्तार

प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का क्षेत्र है। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि उत्तरप्रदेश की सरकार को हटाने के लिए समान विचारधारा के लोग एक साथ आ कर प्रदेश को इस अधार्मिक, अनैतिक , असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक, तानाशाही सरकार को 2022 में उखाड़ फेकेंगे। कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव से जो उम्मीद थी, उस पर वह खरे नहीं उतरे हैं। जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रहे। गठबंधन के सवाल पर कहा कि यह भविष्य तय करेगा।

Tags: mathura newspragatisheel samjawadi partyPramod KrishnamrathyatraShivpalup news
Previous Post

महाअष्टमी के दिन मां दुर्गा को खुश करें, जरूर अपनाएं ये उपाय

Next Post

अब Google हुआ डाउन, मेल भेजने और रिसिव करने में आ रही है दिक्कतें

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
Find My Device Network

अब Google हुआ डाउन, मेल भेजने और रिसिव करने में आ रही है दिक्कतें

यह भी पढ़ें

CM Dhami

हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

20/03/2026
PM Modi

भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल: मोदी

04/06/2024
cm fellowship

मुख्यमंत्री फेलोशिप के लिए आवेदन शुरू, 24 अगस्त है अंतिम तिथि

11/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version