• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वतंत्रता के बाद से ही वीर सावरकर को बदनाम करने की कोशिश की गयी : भागवत

Writer D by Writer D
13/10/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में वीर सावरकर के विचार आज अधिक प्रासंगिक हैं। इसलिए वीर सावरकर के सर्वांगीण स्वीकार्य का दिन आ गया है। डॉ. भागवत ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद से ही वीर सावरकर को बदनाम करने की मुहिम चली।

सूचना आयुक्त उदय महुरकर और चिरायु पंडित की हालिया लिखी पुस्तक ‘वीर सावरकर हू कुड हैव प्रिवेंटेड पार्टिशन’ के परिप्रेक्ष्य में एक निजी चैनल पर बातचीत के दौरान सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि वीर सावरकर ने राष्ट्रीय एकता का सूत्र दिया। वे देश की एकता और अखंडता के प्रतीक थे। उन्होंने देश के विभाजन का जिक्र करते हुए कहा कि वीर सावरकर ने इस विभाजन को रोकने की कोशिश की। विभाजन का विचार भारतीयता के बिल्कुल उलट है। भारतीयता कहती है कि हम एक हैं, हमें एक ही रहना है। अलग-अलग हैं, ऐसा नहीं है। बंटवारे के समय भी साफ-साफ यही कहना चाहिए था। वीर सावरकर उस समय यही कहते रहे। लेकिन सावरकर जी को बदनाम करने की कोशिश की गयी।

अंग्रेजों की विभाजनकारी नीति के तहत शोध और पाठ्यक्रमों के जरिये ऐसा किया गया। कई महापुरुषों के योगदान का उल्लेख सिरे से नदारत है। डॉ. हेडगेवार भी स्वतंत्रता आंदोलन से निकले लेकिन यह पाठ्यक्रम में नहीं दिखता। इसलिए पाठ्यक्रम को भी बदलने की जरूरत है। डॉ. भागवत ने कहा कि सावरकर जी के राष्ट्रवाद में सबको समान अधिकार का चिंतन है। उसमें कोई सौदा नहीं कि देश हमें सबकुछ देता है तो हमें भी देना है, वह नहीं देता है तब भी हमें देना ही है- इस हद तक त्याग की तैयारी है सावरकर जी के राष्ट्रवाद में।आज खुशी है कि सरकार को ऐसी नीतियों को समाज का समर्थन मिल रहा है।

महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय का आज लोकार्पण करेंगे सीएम योगी

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुत्व पर लगातार हुए हमलों को लेकर कहा कि अंग्रेजों की तोड़ो और राज करो की नीति ने समाज को जोड़ने वालों को दबाकर उसे खलनायक बनाने का प्रयास किया। लेकिन हमारा विचार सत्यमेव जयते का है और सत्य हमेशा उजागर होकर रहता है। परिस्थिति ही सत्य को उजागर करती है।

उन्होंने कहा कि महापुरुषों को भी बांटने की साजिश हुई। जबकि हमारे देश के महापुरुष बड़े उदार और प्रजातांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले व्यक्तित्व रहे। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और वीर सावरकर के बीच भी इसी तरह के टकराव की बेबुनियाद बात कही गयी। जो सच नहीं है।मतों में भेद हो सकता है लेकिन एक-दूसरे से नफरत नहीं थी। हमारे यहां सभी ने स्वाधीनता संग्राम में भाग लिया। तब अंग्रेजी राज में जिले के अधिकारियों ने संघ की शाखाओं का जिक्र करते हुए लिखा कि ये बड़े खतरनाक दिखते हैं। सच यह है कि ऐसा संघ की राष्ट्रभक्ति के चलते कहा गया। वीर सावरकर पहले ही संग्राम में शामिल थे। डॉ. हेडगेवार तो इसी शाखा से निकलकर स्वाधीनता आंदोलन में गए। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का गुरु जी से सम्पर्क था। आंबेडकर जी शाखा में भी आया, गुरुजी के साथ भोजन भी किया।

दिल्ली-NCR में CNG-PNG के फिर बढ़े दाम, जानें अपने शहर का रेट

सरसंघचालक ने कहा कि आज भी बांटो और राज करो के तहत इतिहास को गलत तरीके से रखने की साजिश जारी है। इसे ठीक करने के लिए पाठ्य पुस्तकों में बदलाव बहुत जरूरी है। डॉ. भागवत ने कहा कि सरकार के साथ समाजिक दायित्व भी हुआ करते हैं। उदाहरण के लिए उन्होंने संविधान से अनु्च्छेद 370 की समाप्ति और रामजन्मभूमि निर्माण का रास्ता साफ होने के उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि 370 की समाप्ति सरकार और राममंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त करने में सर्वोच्च न्यालय की भूमिका है। साथ-साथ समाज को देखना होगा कि उसे बांटने की साजिश का खुलासा होता रहे।

Tags: delhi newsMohan BhagwatNational newsVeer Savarkar
Previous Post

आगरा में बुखार का कहर, अब तक सात बच्चों की मौत

Next Post

शत्रुघ्न सिन्हा बोले- एक्टर बेटे की वजह से आर्यन हैं टारगेट, दीपिका के लिए कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post

शत्रुघ्न सिन्हा बोले- एक्टर बेटे की वजह से आर्यन हैं टारगेट, दीपिका के लिए कही ये बात

यह भी पढ़ें

condition of hair

बालों से भी पता चलता है बीमारी का, ऐसे करें पहचान

09/11/2025
benefits of dates

सर्दियों में रोजाना खाएं खजूर, दिल सहित इन बीमारियों को करेगा दुरुस्त

25/01/2022
Krishna Shroff ran a bicycle in a bikini due to fitness

कृष्णा श्रॉफ ने फिटनेस के चलते बिकनी में ही दौड़ाई साइकिल

16/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version